खबर शहर , UP: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे आगरा, माता-पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद; दामाद के घर भी गए – INA

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार सोमवार को अपने गृह जनपद आगरा पहुंचे। यहां न्यू विजय नगर कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचकर माता-पिता के चरण छुए और आशीर्वाद लिया। उनका यह दौरा पारिवारिक लिहाज से भी बेहद अहम है, क्योंकि जिलाधिकारी मनीष बंसल उनके दामाद हैं। मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त शहर के प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन के बाद दिल्ली लौट जाएंगे।


दिल्ली से सड़क मार्ग से सीईसी शाम 4:30 बजे न्यू विजय नगर कॉलोनी स्थित अपने घर पहुंचे। घर पहुंचते ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त पिता और माता का आशीर्वाद लिया। इसके बाद शाम 5:30 बजे जिलाधिकारी आवास का भ्रमण किया।

दामाद मनीष बंसल को पिछले महीने ही आगरा का डीएम बनाया गया है, जबकि उनकी बेटी मेधा रूपम नोएडा में डीएम हैं। सीईसी मंगलवार सुबह 6 बजे कैलाश मंदिर और 7 बजे विजय नगर कॉलोनी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर जाएंगे। इसके बाद सुबह 9:10 बजे प्राचीन मन:कामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button