Technology, मलयेशिया में सोशल मीडिया बैन: सरकार के फैसले का मेटा ने किया विरोध, विशेषज्ञ बोले- निजता को हो सकता है खतरा! — INA

सोमवार को मलयेशिया ने एक बड़ा कदम उठाते हुए एक नया कानून लागू कर दिया। इसके तहत अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे अब अपना सोशल मीडिया अकाउंट नहीं बना पाएंगे। यह फैसला सोशल मीडिया की लत और साइबर बुलिंग के बढ़ते मामलों से बच्चों को बचाने के लिए लिया गया।
यह नियम उन सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लागू होगा जिनके मलेशिया में 80 लाख से ज्यादा यूजर्स हैं। इनमें फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक और यूट्यूब जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन सभी कंपनियों को सरकार की तरफ से आदेश मिला है कि वे अब अपने प्लेटफॉर्म पर ‘एज-वेरिफिकेशन सिस्टम’ (उम्र जांचने का तरीका) लागू करें। इससे 16 साल से कम उम्र का कोई भी बच्चा अकाउंट नहीं बना सकेगा।