Sport : महिला टी-20 विश्व कप 2026 में कब, किसके खिलाफ मैच खेलेगी टीम इंडिया, नोट कर लीजिए डेट और शेड्यूल #INA

Womens T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. 12 जून से मेगा इवेंट की शुरुआत होने वाली है, जिसमें टीम इंडिया अपना पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ खेलेगी. इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 2 ग्रुपों में बांटा गया है. दोनों ग्रुपों की टॉप-4 टीमों के बीच सुपर-8 मुकाबले खेले जाएंगे और फिर 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी और उनके बीच नॉकआउट मुकाबले होंगे. तो आइए इस आर्टिकल में आपको भारत के शेड्यूल, स्क्वाड के बारे में बताते हैं.

भारत-पाकिस्तान की कब होगी टक्कर?

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम 14 जून को आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 में अपना पहला मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी. भारत का सामना पहले मैच में कट्टर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगी. दोनों टीमें बर्मिघम में आमने-सामने होंगी. दोनों ही टीमों के लिए ये टूर्नामेंट का पहला-पहला मैच होगा. भारत की ओर से शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष जैसी खिलाडियों को इस स्क्वॉड में जगह दी गई है, वहीं भारती फुलमाली और नंदनी शर्मा के रूप में युवा चेहरे भी नजर आने वाले हैं.

INDW VS PAKW हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं. 13 जून 2009 को दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला खेला गया था. जिसमें भारत को जीत मिली थी. तब से लेकर अबतक पाकिस्तान को सिर्फ 3 मैचों में जीत मिली है. साफ तौर पर भारत का पलड़ा भारी नजर आता है. आखिरी 5 मैचों में टीम इंडिया ने 4 जीत अपने नाम की है.

टी20 वर्ल्डकप 2026 के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल

महिला टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया के शेड्यूल की बात करें, तो भारत अपना पहला मैच 14 जून को खेलेगी, जहां उनका सामना पाकिस्तान से होगा. फिर 17 जून को नीदरलैंड्स से मुकाबला होने वाला है. 21 जून को दक्षिण अफ्रीका से टक्कर होनी तय है. ग्रुप स्टेज में आखिरी 2 मैच बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से क्रमश: 25 और 28 जून को होने वाला है. नीचे दी गई तालिका में आप टी20 वर्ल्डकप 2026 में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं.

तारीखमैचस्थानसमय (भारतीय समयानुसार)
14 जूनभारत बनाम पाकिस्तानबर्मिंघमशाम 6:30 बजे
17 जूनभारत बनाम नीदरलैंड्सलीड्सशाम 6:30 बजे
21 जूनदक्षिण अफ्रीका बनाम भारतमैनचेस्टरशाम 6:30 बजे
25 जूनभारत बनाम बांग्लादेशमैनचेस्टरशाम 6:30 बजे
28 जूनऑस्ट्रेलिया बनाम भारतलॉर्ड्स, लंदनशाम 6:30 बजे

महिला टी-20 विश्व कप के लिए फुल स्क्वाड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव.

यहां देखें महिला विश्व कप 2026 का पूरा शेड्यूल

तारीखमुकाबलावेन्यूसमय (IST)
12 जून 2026इंग्लैंड vs श्रीलंकाएजबेस्टन, बर्मिंघमरात 11:00 बजे
13 जून 2026स्कॉटलैंड vs आयरलैंडओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टरदोपहर 3:00 बजे
13 जून 2026ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीकाओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टरशाम 7:00 बजे
13 जून 2026वेस्टइंडीज vs न्यूजीलैंडहैम्पशायर बाउल, साउथैम्प्टनरात 11:00 बजे
14 जून 2026बांग्लादेश vs नीदरलैंडएजबेस्टन, बर्मिंघमदोपहर 3:00 बजे
14 जून 2026भारत vs पाकिस्तानएजबेस्टन, बर्मिंघमशाम 7:00 बजे
16 जून 2026न्यूजीलैंड vs श्रीलंकाहैम्पशायर बाउलशाम 7:00 बजे
16 जून 2026इंग्लैंड vs आयरलैंडहैम्पशायर बाउलरात 11:00 बजे
17 जून 2026ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेशहेडिंग्ले, लीड्सदोपहर 3:00 बजे
17 जून 2026भारत vs नीदरलैंडहेडिंग्ले, लीड्सशाम 7:00 बजे
17 जून 2026दक्षिण अफ्रीका vs पाकिस्तानएजबेस्टनरात 11:00 बजे
18 जून 2026वेस्टइंडीज vs स्कॉटलैंडब्रिस्टलरात 11:00 बजे
19 जून 2026न्यूजीलैंड vs आयरलैंडब्रिस्टलरात 11:00 बजे
20 जून 2026ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंडलॉर्ड्सदोपहर 3:00 बजे
20 जून 2026पाकिस्तान vs बांग्लादेशलॉर्ड्सशाम 7:00 बजे
20 जून 2026इंग्लैंड vs स्कॉटलैंडएजबेस्टनरात 11:00 बजे
21 जून 2026वेस्टइंडीज vs श्रीलंकाहैम्पशायर बाउलदोपहर 3:00 बजे
21 जून 2026दक्षिण अफ्रीका vs भारतहैम्पशायर बाउलशाम 7:00 बजे
23 जून 2026न्यूजीलैंड vs स्कॉटलैंडब्रिस्टलदोपहर 3:00 बजे
23 जून 2026श्रीलंका vs आयरलैंडब्रिस्टलशाम 7:00 बजे
23 जून 2026ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तानलॉर्ड्सरात 11:00 बजे
24 जून 2026इंग्लैंड vs वेस्टइंडीजद ओवल, लंदनरात 11:00 बजे
25 जून 2026भारत vs बांग्लादेशलॉर्ड्सशाम 7:00 बजे
25 जून 2026दक्षिण अफ्रीका vs नीदरलैंडलॉर्ड्सरात 11:00 बजे
26 जून 2026श्रीलंका vs स्कॉटलैंडब्रिस्टलरात 11:00 बजे
27 जून 2026पाकिस्तान vs नीदरलैंडहेडिंग्लेदोपहर 3:00 बजे
27 जून 2026वेस्टइंडीज vs आयरलैंडहेडिंग्लेशाम 7:00 बजे
27 जून 2026इंग्लैंड vs न्यूजीलैंडद ओवलरात 11:00 बजे
28 जून 2026दक्षिण अफ्रीका vs बांग्लादेशलॉर्ड्सदोपहर 3:00 बजे
28 जून 2026ऑस्ट्रेलिया vs भारतलॉर्ड्सशाम 7:00 बजे
30 जून 2026पहला सेमीफाइनलद ओवल, लंदनशाम 7:00 बजे
2 जुलाई 2026दूसरा सेमीफाइनलद ओवल, लंदनरात 11:00 बजे
5 जुलाई 2026फाइनललॉर्ड्स, लंदनशाम 7:00 बजे

ये भी पढ़ें: ये हैं सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली टॉप-5 महिला क्रिकटेर्स, लिस्ट में 2 भारतीय नाम शामिल


महिला टी-20 विश्व कप 2026 में कब, किसके खिलाफ मैच खेलेगी टीम इंडिया, नोट कर लीजिए डेट और शेड्यूल



देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,
Back to top button