Sport : EXPLAINER: भारत-अफगानिस्तान टेस्ट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में क्यों नहीं होगा शामिल? यहां समझिए पूरी बात #INA

IND VS AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाने वाला है, जो 6 जून से शुरू होगा. ये मैच चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल संभालेंगे, तो वहीं अफगानिस्तान की कमान हशमतुल्लाह शाहिदी संभालते नजर आएंगे. मगर, क्या आपको मालूम है कि भारत-अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला ये एकमात्र टेस्ट, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा नहीं होगा. अब सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्यों? तो आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि इस मुकाबले में WTC का हिस्सा क्यों नहीं बनाया गया है.

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को 2017 में मिला टेस्ट टीम का दर्जा

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को 2017 में टेस्ट टीम का दर्जा मिल गया था. मगर, आईसीसी ने उसे अभी तक उन 9 टीमों में शामिल नहीं किया है, जो ​वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा हैं. इसका कारण ये है कि अफगानिस्तान की टीम साल में उतने टेस्ट मैच नहीं खेल रही है, जितने उसको खेलने चाहिए. अफगानिस्तान ही नहीं, जिम्बाब्वे और आयरलैंड की टीमें भी इसका हिस्सा नहीं हैं. हालांकि, बातचीत जारी है और अगले WTC संस्करण में अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और आयरलैंड को इसमें शामिल किया जा सकता है.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा क्यों नहीं है टेस्ट मैच?

6 जून से शुरू होने वाला भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा नहीं है. दरअसल, आईसीसी के नियमों के मुताबिक, WTC का हिस्सा होने के लिए दो टीमों के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में कम से कम 2 मुकाबले होने चाहिए. मगर, भारत-अफगानिस्तान एक टेस्ट मैच ही खेल रहे हैं. यही वजह है कि आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका पर इस मैच के रिजल्ट का कोई असर नहीं पड़ेगा.

SENA देशों के साथ अब तक नहीं खेला कोई टेस्ट मैच

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को 9 साल पहले 2017 में टेस्ट टीम का दर्जा मिल गया था. हालांकि, तब से अब तक इस टीम ने महज 12 टेस्ट मैच ही खेले हैं. अफगानिस्तान ने भारत के अलावा, बांग्लादेश, आयरलैंड, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, श्रीलंका के साथ टेस्ट मैच खेले हैं. अब तक अफगान टीम के साथ SENA देशों की किसी भी टीम ने टेस्ट मैच नहीं खेला है.

भारत के साथ 2018 में खेला था पहला टेस्ट मैच

2017 में टेस्ट टीम का दर्जा मिलने के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच भारतीय क्रिकेट टीम के साथ खेला था. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए उस मैच में विराट कोहली की गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया की कमान संभाली थी. मैच की बात करें, तो पहले बैटिंग करने आई टीम इंडिया ने पहली पारी में 474 रन बनाए थे. भारत की ओर से मुरली विजय ने 105, शिखर धवन ने 107 रनों की शतकीय पारियां खेली थीं. उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने 71 और केएल राहुल ने 54 रनों की पारी खेली थी. 

वहीं, अफगानिस्तान पहली पारी में 109 रन पर ऑलआउट हो गई. फिर भारत ने इन्हें फॉलोऑन खिलाया और दूसरी पारी में 103 रन पर ही ऑलआउट हो गई. इस तरह सिर्फ 2 दिन में ही वो टेस्ट मैच खत्म हो गया था, जिसे पारी और 262 रन से मैच जीत लिया था. बताते चलें, उस मैच में अजिंक्य रहाणे ने मैच जीतने के बाद भी अफगानिस्तान टीम को ट्रॉफी के साथ फोटो क्लिक कराने के लिए बुलाया था और उनकी इस बात ने सभी का दिल जीत लिया था.

हल्के में नहीं ले सकते अफगानिस्तान टेस्ट

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले टेस्ट मैच में वैसे तो टीम इंडिया को ही फेवरेट माना जा रहा है. मगर, अफगानिस्तान की टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है. जी हां, अफगानिस्तान का स्पिन डिपार्टमेंट भारत की टेंशन बढ़ा सकता है. इतना ही नहीं भारत ने पिछली टेस्ट सीरीज घर पर ही हारी थी. ऐसे में अब टीम इंडिया हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी.

अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीमैचपारीरनऔसतशतकअर्धशतक
1Rahmat Shah112197046.1935
2Hashmatullah Shahidi112177148.1822
3Ibrahim Zadran81660237.6214
4Asghar Afghan61044044.0013
5Afsar Zazai91536726.2110

अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

रैंकखिलाड़ीमैचविकेटसर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनऔसत
1Rashid Khan6457/6620.44
2Amir Hamza4186/7528.72
3Yamin Ahmadzai7163/4132.00
4Zahir Khan6153/5946.60
5Naveed Zadran3114/8330.00

WTC प्वॉइंट्स टेबल में किस नंबर पर है टीम इंडिया

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं, जबकि 4 मैचों में हार का सामना किया है. एक मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ है. इस तरह 52 प्वॉइंट्स और 48.15 प्रतिशत के साथ भारतीय क्रिकेट टीम WTC प्वॉइंट्स टेबल में 6वें पायदान पर काबिज है. बता दें, मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम 84 और 87.50 प्रतिशत के साथ अंक के साथ टॉप पर है, जबकि दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है, जिसके पास 28 अंक हैं और विनिंग प्रतिशत 77.78 है.

यहां देखें WTC टेस्ट चैंपियनशिप का अपडेटेड प्वॉइंट्स टेबल

रैंकटीममैचजीतहारड्रॉअंकPCT (%)
1Australia national cricket team87108487.50
2New Zealand national cricket team32012877.78
3South Africa national cricket team43103675.00
4Sri Lanka national cricket team21011666.67
5Bangladesh national cricket team21101250.00
6India national cricket team21101250.00
7England cricket team2011416.67
8Pakistan national cricket team000000.00
9West Indies cricket team505000.00

ये भी पढ़ें: IND VS AFG: कितने बजे शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच? जानिए कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन

EXPLAINER: भारत-अफगानिस्तान टेस्ट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में क्यों नहीं होगा शामिल? यहां समझिए पूरी बात





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button