Sport : IND vs AFG: यशस्वी जायसवाल ने विराट कोहली को किया रिप्लेस, खुद अजीत अगरकर ने किया खुलासा #INA

IND vs AFG : भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल विराट कोहली को रिप्लेस करने वाले हैं. इस बात का खुलासा खुद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने किया है. उन्होंने आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की टी20 टीम का ऐलान करते हुए की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानराकी दी है. उन्होंने कहा है कि, विराच कोहली हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते बाहर हो गए हैं. अब यशस्वी जायसवाल उनकी जगह वनसे सीरीज में लेंगे.

विराट कोहली हुए वनडे सीरीज से बाहर 

विराट कोहली को अफगानिस्तान के साथ 13 जून से होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था. इस सीरीज से पहले विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में काफी धमाल मचाया, उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनाया, लेकिन वो इस दौरान चोटिल हो गए. उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लगी, जिसके चलते अब विराट कोहली इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. 

यशस्वी जायसवाल ने ली विराट कोहली की जगह

अब अफगानिस्तान के साथ 20 जून तक चलने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल विराट कोहली की जगह खेलते हुए नजर आएंगे. जायसवाल ने विराट कोहली को टीम इंडिया के स्क्वाड में रिप्लेस किया है. इसके ऐलान बीसीसीआई के सेकेटरी देवजीत सैकिया और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने किया है.

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे. 

ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी बने टीम इंडिया में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी, सचिन तेंदुलकर को भी छोड़ा पीछे

IND vs AFG: यशस्वी जायसवाल ने विराट कोहली को किया रिप्लेस, खुद अजीत अगरकर ने किया खुलासा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button