यूपी – सहन न कर सका टार्चर: महिला ने ब्लैकमेल किया तो युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान – INA

महिला की ओर से ब्लैकमेल किए जाने से परेशान युवक ने शुक्रवार रात ट्रेन के . कूदकर जान दे दी। परिजन का आरोप है कि महिला ने पहले युवक के खिलाफ पुलिस से छेड़खानी की शिकायत की इसके बाद समझौते के नाम पर 50 हजार रुपये व मोबाइल की मांग कर रही थी। मौत से पहले युवक ने भी महिला पर आरोप लगाते हुए एक स्टोरी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। मामला फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र का है। पुलिस जांच में जुटी है।

शुक्रवार रात महेरा फाटक के पास कानपुर जाने वाली लाइन के किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। तलाशी के दौरान उसके पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, एक मोबाइल फोन और बैग में रखे कुछ कपड़े बरामद हुए। उसकी पहचान बढ़पुरा निवासी विकास कुमार (23) पुत्र प्रमोद कुमार के रूप में हुई।

परिजनों के मुताबिक विकास कुमार दिल्ली की एक एक्सपोर्ट कंपनी में काम करता था। शुक्रवार शाम वह बस से दिल्ली से इटावा लौटा था। उसने फोन कर परिवार को बताया था कि वह रात में सुंदरपुर गांव स्थित अपनी बहन रोशनी के घर रुक जाएगा लेकिन वह बहन के घर नहीं पहुंचा।


Credit By Amar Ujala

Back to top button