यूपी – संभल: एसडीएम करन सिंह निलंबित, गंगा की जमीन पर जारी कर दिए थे पट्टे, पुलिस छह आरोपियों को भेज चुकी है जेल – INA

शासन ने ग्राम सुखैला में गंगा किनारे की जमीन पर पट्टे करने के मामले में गुन्नौर के तत्कालीन तहसीलदार करन सिंह को निलंबित कर दिया है। वह वर्तमान में सुल्तानपुर जिले में एसडीएम के पद पर तैनात थे। 850 बीघा जमीन पर 162 अवैध पट्टे करने के दौरान गुन्नौर तहसील में वह तहसीलदार के पद पर तैनात थे।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

शिकायत के आधार पर जांच हुई तो भूमिका सामने आई थी। इसके आधार पर ही दो जुलाई को गुन्नौर कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में नामजद आरोपी बनाया गया था। इस मामले में तत्कालीन बर्खास्त एसडीएम ओमवीर सिंह समेत छह आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

डीएम अंकित खंडेलवाल ने बताया कि फर्जी तरीके से पट्टे आवंटन के मामले का खुलासा होने और तत्कालीन तहसीलदार की भी भूमिका सामने आने पर शासन से कार्रवाई के लिए संस्तुति की थी। इसी क्रम में निलंबन की कार्रवाई की गई है। उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया और गंभीर अनियमितता व प्रशासनिक लापरवाही की थी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

गंगा किनारे की जमीन पर पट्टा किया नहीं जा सकता है इसके बाद भी अधिकारियों ने पट्टे स्वीकृत किए। जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। . की जांच पड़ताल जारी है। जो पट्टे कर दिए गए थे उनको निरस्त करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

 अब तक इनको भेजा गया है जेल

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस ने तत्कालीन बर्खास्त एसडीएम ओमवीर सिंह, तत्कालीन चकबंदी अधिकारी महेंद्र सिंह व चकबंदी लेखपाल भीमराव सिंह, तत्कालीन राजस्व निरीक्षक राजवीर सिंह एवं पूर्व ग्राम प्रधान असदपुर विक्रांत एवं अधिवक्ता जय भारद्वाज को 3 जुलाई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जहां से जेल भेज दिया गया था।


Credit By Amar Ujala

Back to top button