खबर शहर , Agra News: आगरा के पंकज यादव को पुडुचेरी टी-20 लीग में मौका – INA

आगरा। जिले के होनहार खिलाड़ी पंकज यादव एक बार फिर बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार हैं। उनका चयन पुडुचेरी टी-20 लीग में हुआ है। पंकज के चयन की खबर मिलते ही स्प्रिंगडेल क्रिकेट अकादमी में खुशी का माहौल बन गया।
कोच परवेंद्र यादव ने विश्वास जताया कि पंकज पुडुचेरी टी-20 लीग में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे और जिले का नाम रोशन करेंगे। बताया कि पंकज इससे पहले भी पुडुचेरी क्रिकेट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने पुडुचेरी की ओर से रणजी ट्रॉफी और घरेलू टी-20 प्रतियोगिताओं में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।