36 घंटे में 18 इंच बारिश, आधा सूरत डूबा:गुरुग्राम में 10km लंबा जाम, राजस्थान में 3 लोगों पर बिजली गिरी; जबलपुर में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी- INA NEWS

गुजरात के कामरेज में मंगलवार को 10 घंटे में 305 मिमी और सूरत में 260 मिमी बारिश हुई। सूरत में बाढ़ जैसे हालात हो गए। सड़कों पर कारें बह गईं। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों से करीब 2100 लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया है। सूरत और नवसारी में एहतियात के तौर पर स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी बंद रखे गए हैं। प्रशासन ने लोगों से बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है। गुरुग्राम के कई क्षेत्रों में दो-दो फीट पानी भर गया। नेशनल NH-48 धंस गया है, जिसके कारण 10 किमी लंबा जाम लगा गया। सर्विसलेन के नाले में एक स्कूल बस भी फंस गई है। राजस्थान के जालोर में जीप नदी में पलट गई। चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंगलवार शाम को पांच मंजिला इमारत ढह गई। यूपी के 50 शहरों में मंगलवार को बारिश हुई। मथुरा और शामली में सड़कों पर नदियों जैसा बहाव दिखा। कारें और बाइकें बहने लगीं। अमरोहा में एक घंटे की बारिश से दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पानी भर गया। मानसून ने देश का 95% हिस्सा कवर किया
दिल्ली-मुंबई में भारी बारिश से उड़ानें प्रभावित दिल्ली और मुंबई में भारी बारिश से कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट ने यात्रियों से फ्लाइट स्टेटस जांचकर अतिरिक्त समय लेकर एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी है। IMD ने दिल्ली-एनसीआर में 7 से 9 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल में बाढ़-भूस्खलन से 94 हजार लोग प्रभावित अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन ने 26 जिलों के 94 हजार से अधिक लोगों को प्रभावित किया है। 4 लोगों की मौत हुई है, 21 घायल हैं और 2 महिलाएं लापता हैं। कर्नाटक के बेलगावी और शिवमोग्गा में आज स्कूल और आंगनवाड़ी बंद रहेंगे। जलवायु परिवर्तन से बदल रहा मानसून का मिजाज विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और अल नीनो के कारण मानसून का स्वरूप बदल रहा है। जून में बारिश कम रही, लेकिन जुलाई की शुरुआत में मुंबई और पश्चिमी तट पर भारी बारिश हुई। उनका कहना है कि आगे भी कम समय में तेज बारिश और बाढ़ की घटनाएं बढ़ सकती हैं। देशभर से मौसम की 5 तस्वीरें… देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button