यूपी – शर्मनाक है ये तस्वीर: कमर तक पानी, सिर पर बैग रखकर निकले बच्चे, आधा घंटे की बारिश ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल – INA

जैतपुर में बुधवार की दोपहर आधा घंटे की बारिश ने सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। नालों व नालियों की सफाई न होने से कई मोहल्लों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया। स्कूल से छुट्टी होने पर घर लौटे बच्चे सिर और कंधे पर बैग रखकर कमर तक पानी से होकर घर पहुंचे। लोग प्रशासन को कोसते नजर आए।
Table of Contents
कस्बे के मोहल्ला गैंगवापुरा की स्थिति सबसे खराब रही। बारिश के चलते घरों में पानी घुस गया। इससे लोगों को हजारों का नुकसान हुआ। स्कूली बच्चे भी जलभराव के बीच निकलते नजर आए। अभिभावक रामप्रताप, दिनेश, देवीदीन आदि का आरोप है कि पांच साल से नाले-नालियों की ठीक से सफाई नहीं हुई। ऐसे में जरा सी बारिश में मोहल्ले तालाब बन जाते हैं। एडीओ पंचायत कमलेश अनुरागी का कहना है कि नियमित सफाई के निर्देश दिए गए है। जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।