Technology, Explained: मोबाइल, टीवी और चार्जर पर बने CE मार्क का क्या है मतलब? ज्यादातर लोग समझते हैं इसका गलत अर्थ — INA

अगर आपने कभी स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, चार्जर या किसी दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट को ध्यान से देखा होगा, तो उस पर CE लिखा जरूर नजर आया होगा। ज्यादातर लोग इसे देखकर यही मान लेते हैं कि यह सामान यूरोप में बनाया गया है। हालांकि, सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है। यह छोटा-सा निशान किसी प्रोडक्ट की मैन्युफैक्चरिंग लोकेशन नहीं, बल्कि उसकी सुरक्षा और तय मानकों का संकेत देता है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

CE मार्क का मतलब क्या है?

Table of Contents

Table of Contents

CE दरअसल फ्रेंच भाषा के शब्द Conformité Européenne का संक्षिप्त रूप है, जिसका अर्थ है ‘यूरोपीय मानकों के अनुरूप’। यह एक आधिकारिक प्रमाणन (Conformity Mark) है, जो उन प्रोडक्ट्स पर लगाया जाता है जो यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र (European Economic Area-EEA) में बिक्री के लिए तय किए गए सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संबंधी नियमों का पालन करते हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

यानी किसी प्रोडक्ट पर CE मार्क होने का मतलब यह है कि वह यूरोपीय संघ के निर्धारित नियमों और टेस्टिंग प्रक्रिया पर खरा उतरा है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

क्या CE मार्क का मतलब प्रोडक्ट यूरोप में बना है?

Table of Contents

Table of Contents

इस सवाल को लेकर सबसे ज्यादा भ्रम रहता है। बहुत से लोग मान लेते हैं कि CE लिखा होने का मतलब प्रोडक्ट यूरोप में निर्मित है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

यह भी पढ़ें: Jio Recharge Plans: जियो का कौन-सा रिचार्ज है सबसे वैल्यू फॉर मनी? यहां देखें 5 बेहतरीन विकल्प

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

असल में CE मार्क सिर्फ यह बताता है कि उस प्रोडक्ट ने यूरोपीय मानकों के अनुसार जरूरी परीक्षण पूरे किए हैं और वह वहां लागू नियमों का पालन करता है। इसका निर्माण किस देश में हुआ है, इसका CE मार्क से कोई संबंध नहीं होता।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

क्या CE मार्क क्वालिटी की गारंटी देता है?

Table of Contents

Table of Contents

CE मार्क को कई लोग प्रीमियम क्वालिटी का प्रतीक भी मान लेते हैं, लेकिन यह धारणा भी सही नहीं है। यह निशान किसी प्रोडक्ट की गुणवत्ता या उसके महंगे होने का प्रमाण नहीं देता।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

यही वजह है कि CE मार्क आपको महंगे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से लेकर कम कीमत वाले और छोटे प्रोडक्ट्स तक पर देखने को मिल सकता है। इसका उद्देश्य सिर्फ यह बताना है कि प्रोडक्ट जरूरी सुरक्षा और नियामकीय मानकों पर खरा उतरता है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

यह भी पढ़ें: Moto G77 Power लॉन्च: 7,000mAh बैटरी, 50MP Sony LYTIA कैमरा और दमदार फीचर्स के साथ देगा OnePlus-iQOO को टक्कर

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

किसी प्रोडक्ट को CE मार्क कैसे मिलता है?

Table of Contents

Table of Contents

CE मार्क पाने के लिए निर्माता को सबसे पहले यह तय करना होता है कि उसका प्रोडक्ट सेल्फ असेसमेंट के जरिए प्रमाणित हो सकता है या फिर किसी अधिकृत संस्था से उसकी जांच करानी होगी।

Table of Contents

Table of Contents

कम जोखिम वाले कई प्रोडक्ट्स का मूल्यांकन निर्माता खुद कर सकता है। वहीं मेडिकल डिवाइस, औद्योगिक मशीनों और कुछ अन्य संवेदनशील उत्पादों की जांच अधिकृत थर्ड-पार्टी संस्था द्वारा की जाती है।

Table of Contents

Table of Contents

अगर किसी अधिकृत संस्था ने जांच की होती है, तो CE मार्क के साथ चार अंकों का एक नंबर भी लिखा होता है। यह नंबर उस प्रमाणित संस्था की पहचान बताता है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

अब अगली बार जब किसी मोबाइल, टीवी, चार्जर या दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर CE मार्क दिखाई दे, तो समझ जाइए कि इसका मतलब यह नहीं है कि वह यूरोप में बना है, बल्कि यह इस बात का संकेत है कि वह यूरोपीय संघ के तय सुरक्षा और नियामकीय मानकों का पालन करता है।

Source link

Back to top button