दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की इलाज के दौरान मौत:महेंद्रगढ़ का रहने वाला; 3 हफ्ते पहले मारपीट में हुआ था घायल- INA NEWS

महेंद्रगढ़ जिले के निजामपुर थाना क्षेत्र के गांव धौलेड़ा निवासी दिल्ली पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल सुनील कुमार की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि करीब तीन सप्ताह पहले हुई मारपीट में आई गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हुई है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों के अनुसार, 14 जून को सुनील कुमार घर आया हुआ था। उसी दिन वह घर से कहीं चला गया। अगले दिन वह संदिग्ध परिस्थितियों में घायल अवस्था में कालिया नांगल क्षेत्र के पास मिला। सूचना मिलने पर परिजन उन्हें मौके से लेकर आए। बाद में होश आने पर सुनील ने बताया कि वह गांव के ही कुछ लोगों के साथ गया था, जहां उसके साथ कथित रूप से मारपीट की गई। आज तोड़ दिया दम शिकायत के अनुसार, घायल को पहले नारनौल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत होने पर 17 जून को जयपुर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। तब से उनका इलाज चल रहा था। इसी दौरान उसको घर लेकर आ गए थे। मगर फिर से उसकी तबियत खराब हो गई। जिस पर उसको नागरिक अस्पताल लाए तो डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पत्नी ने दी हुई है शिकायत मृतक की पत्नी पिंकी ने पहले ही निजामपुर थाने में शिकायत देकर गांव के दो लोगों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था। परिजनों ने की कार्रवाई की मांग अब सुनील कुमार की मौत के बाद परिजनों का कहना है कि उनकी मृत्यु मारपीट में लगी चोटों के कारण हुई है। उन्होंने पुलिस से मामले में हत्या की धारा जोड़कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। हत्या का होगा मामला दर्ज इस बारे में निजामपुर थाना प्रभारी धर्म सिंह ने बताया कि 14 जून को सुनील कुमार घर से चला गया था। जिसकी सूचना हमें 17 जून को मिली। 14 को घर से गायब होने के बाद सुनील कुमार ने अपने दोस्त सन्नी व प्रवीण निवासी धोलेड़ा के साथ शराब पी है। नदी में छोड़ गए इसके बाद उनका झगड़ा हुआ। इसके बाद उन्होंने इसको कालिया की नांगल नदी में छोड़ दिया। 15 को उसने किसी के फोन से उसकी पत्नी के पास फोन कराया कि सुनील कुमार यहां पर पड़ा हुआ है। इसको ले जाओ। जिसके बाद उसका लड़का व एक अन्य उसको लेकर घर आ गए। वहां पर तबियत खराब होने पर इसको प्राइवेट अस्पताल लेकर आए। वहां से उसको इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया। उसकी पत्नी ने इस बारे में शिकायत की थी। जिसके बाद मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। अब उसकी मौत हो गई है। जिसके बाद अब पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच करेगी।

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button