Sport : IND vs ENG 4th T20: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, किए दो बदलाव; देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग-XI #INA

IND vs ENG 4th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज (9 जुलाई 2026) ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जा रहा है. भारतीय टीम इस समय सीरीज में 0-2 से पीछे है. अगर टीम इंडिया को सीरीज बचानी है, तो इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. वहीं इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले को जीतकर 12 साल बाद भारत के खिलाफ टी20 सीरीज अपने नाम करना चाहेगी.

टीम इंडिया ने जीता टॉस

टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगातार एक बार फिर टॉस अपने नाम किया और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. टॉस के बाद उन्होंने बताया कि टीम में दो बदलाव किए गए हैं. वॉशिंग्टन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी हुई है, जबकि हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण इस मुकाबले से बाहर हैं.

सीरीज का अब तक का हाल

आपको बता दें कि सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला गया था, लेकिन बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं हो सका. इसके बाद 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 में इंग्लैंड ने चार विकेट से जीत दर्ज की. वहीं, 7 जुलाई को नॉटिंघम में खेले गए तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 125 रन से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत:- वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वॉशिंग्टन सुंदर, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव.

इंग्लैंड:- फिल सॉल्ट, जॉस बटलर, हैरी ब्रूक, जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और जॉश टंग.

दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारतीय टीम फुल स्क्वॉड:- श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और वरुण चक्रवर्ती.

इंग्लैंड टीम फुल स्क्वॉड:- हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), फिल साल्ट, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद, ल्यूक वुड, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सन्नी बेकर.

यह भी पढ़ें- ‘टीम मैनेजमेंट क्या कर रहा है…’ गौतम गंभीर पर फूटा दिग्गज का गुस्सा, भारत-इंग्लैंड के चौथ टी20 से पहले उठाए सवाल

IND vs ENG 4th T20: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, किए दो बदलाव; देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग-XI





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button