Sport : IND W vs ENG W: लॉड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने से चूकीं स्मृति मंधाना, फिर भी बना गईं ये बड़ा कीर्तिमान #INA

IND W vs ENG W: आखिर वह दिन आ गया, जिसका इंतजार दुनियाभर की महिला क्रिकेट टीमों को था. लॉर्ड्स का ऐतिहासिक मैदान पहली बार महिला टेस्ट मैच की मेजबानी कर रहा है. इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच का हिस्सा मेजबान इंग्लैंड और भारतीय महिला टीम हैं. भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच लॉर्ड्स में एकमात्र 4 दिवसीय टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद टीम इंडिया के लिए स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने मैदान पर उतरते ही एक बड़ा कीर्तिमान बना दिया है. वह 300 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली तीसरी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं. इतना ही नहीं, यह कारनामा करने वाली मंधाना दुनिया की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी भी बन गई हैं.

स्मृति मंधाना पहले दिन अपने ऐतिहासिक शतक से चूक गईं. अगर शतक लगाने में कामयाब हो जातीं तो वो लॉड्स में टेस्ट में शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर भी बन जाती. हालांकि वो लॉड्स में अर्धशतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी जरूर बनी हैं. 

स्मृति मंधाना ने रचा बड़ा कीर्तिमान

स्मृति मंधाना ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच में उतरते ही एक और इतिहास रच दिया है. मंधाना अपना 300वां इंटरनेशनल मैच खेल रही हैं. इसी के साथ वह 300 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली तीसरी भारतीय और दुनिया की 12वीं महिला खिलाड़ी बन गई हैं. इतना ही नहीं, मंधाना 300 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं. मंधाना से पहले भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान मिताली राज और मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाम है. कप्तान हरमनप्रीत कौर 374 मैचों के साथ पहले नंबर पर हैं, जबकि मिताली राज ने 333 मैच खेले हैं। अब स्मृति मंधाना भी अपने 300 मैच पूरे करके इन दिग्गज खिलाड़ियों की खास लिस्ट में शामिल हो गई हैं. 

भारत की शुरुआत हुई थी खराब

इंग्लैंड के खिलाफ इस ऐतिहासिक मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पारी की शुरुआत स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने की. हालांकि, टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही. शैफाली वर्मा बिना खाता खोले ही आउट हो गईं, उन्हें लॉरेन फिलाॅर ने चलता किया. इसके बाद यास्तिका भाटिया के रूप में भारत ने दूसरा विकेट गंवाया. यास्तिका को लॉरेन बेल ने पवेलियन भेजा. उन्होंने 17 गेंदों पर 12 रन बनाए. 

ऐतिहासिक लगाने लगाने से 13 17 रन पीछे रह गईं स्मृति मंधाना 

इसके बाद स्मृति मंधाना ने जेमिमा रोड्रिग्स के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की, लेकिन फिर इस्सी वोंग ने जेमिमा को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. जेमिमा ने 38 गेंदों पर 35 रन बनाए. इसके बाद स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर के बीच चौथे विकेट के लिए 73 रनों की शानदार साझेदारी हुई. ऐसा लग रहा था कि मंधाना अपना शतक पूरा कर लेंगी, लेकिन इस्सी वोंग ने उन्हें आउट कर पवेलियन भेजा. मंधाना ने 108 गेंदों पर 83 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. 

यह भी पढ़ें:  4 साल की बादशाहत दांव पर! इंग्लैंड के खिलाफ 5वां T20 हारते ही छिन जाएगी टीम इंडिया से नंबर-1 की कुर्सी

 

IND W vs ENG W: लॉड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने से चूकीं स्मृति मंधाना, फिर भी बना गईं ये बड़ा कीर्तिमान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button