Sport : लगातार 5 हार के बाद टीम इंडिया को आई सूर्यकुमार यादव की याद, कोच ने कहा- 'उनकी उम्र को देखते हुए हमें फैसला लेना पड़ा' #INA

Suryakumar Yadav : टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता था. इसके बाद उन्हें टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया और उनसे कप्तानी भी छीन ली गई. सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीनकर श्रेयस अय्यर को दी गई. अब श्रेयस अय्यर को अपनी कप्तानी के शुरुआती दिनों में ही संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है. अय्यर अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाए हैं. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 6 मुकाबले खेल लिए हैं. उन्हें 5 मैच में हार मिली है, जबकि उनका 1 मैच बेनतीजा रहा है.
इन दिनों इंडियन क्रिकेट टीम लगातार हार का सामना कर रही है. टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में टीम इंडिया को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है. भारतीय क्रिकेट टीम टी20 क्रिकेट में लगातार 5 हार का सामना कर चुकी है. आयरलैंड के खिलाफ उन्हें 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. इसके बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया लगातार 3 मैच हार गई है.
टीम इंडिया के कोच को आई सूर्यकुमार यादव की याद
ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोएशेट ने बड़ा बयान दिया है. उनको टीम इंडिया के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की याद आई है. उन्होंने सूर्यकुमार यादव के बारे में क्या कहा है, आइए इसके बारे में जानते हैं.
रयान टेन डोएशेट ने सूर्या को बताया शानदार कप्तान
टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशेट ने कहा कि, ‘सूर्यकुमार यादव शानदार लीडर थे. हालांकि, उनकी उम्र और इस तथ्य को देखते हुए कि हमें अगला विश्व कप दो साल में ऑस्ट्रेलिया में खेलना है, हमें एक कठिन निर्णय लेना पड़ा था. हार्दिक और बुमराह टीम में नहीं हैं. वो टीम में बड़ा अंतर पैदा करते हैं. हमें नए कप्तान को नियुक्त करने का तत्काल प्रभाव मिला. इसके बाद आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से हार गए और अब इंग्लैंड के खिलाफ 3-0 से हार गए’.
“Surya Kumar Yadav was fantastic leader However, considering his age and the fact that we have . play the next World Cup in Australia in two years, we had . make a tough decision.
Hardik and Bumrah are not in the team. They make a big difference in the team.
We got immediate… pic.twitter.com/wMvUgZg6Ey
— Indian Cricket 🏏 (@navshar54008403) July 10, 2026
सूर्यकुमार यादव ने बनाया भारत को वर्ल्ड चैंपियन
भारत ने सूर्यकुमार यादव को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद अपना कप्तान बनाया था. रोहित शर्मा ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब दिलाया था, उसके बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. इसके बाद हार्दिक पांड्या को दरकिनार कर सूर्या को कप्तानी दी गई थी. सूर्या ने अपने 2 साल की कप्तानी के कार्यकाल में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने खूब सारे मैच और सीरीज जीते. अंत में उन्होंने लगातार दूसरी बार भारत को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बनाया. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया और घर पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले पहले कप्तान बने.
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी के रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में इंडियन क्रिकेट टीम ने कुल 52 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने कुल 42 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. इस दौरान 8 मुकाबलों में भारत को हार मिली है. सूर्या की कप्तानी में 2 मुकाबले बेनतीजा भी रहे हैं. सूर्यकुमार यादव का बतौर कप्तान जीत प्रतिशत 80.77 रहा है.
ये भी पढ़ें : ‘इसे रोकने की जरूरत है…’ अनिल कुंबले ने लगाई गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर की क्लास, हार के बाद दिया बड़ा बयान
लगातार 5 हार के बाद टीम इंडिया को आई सूर्यकुमार यादव की याद, कोच ने कहा- 'उनकी उम्र को देखते हुए हमें फैसला लेना पड़ा'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,