Sport : Explainer: अगर ऐसा हुआ तो भारत का ओलंपिक में क्रिकेट खेलने का सपना हो सकता है चकनाचूर, जानें इसके पीछे का पूरा गणित #INA

Explainer: लॉस एंजिल्स में ओलंपिक 2028 का आयोजन होना है, जिसमें इस बार क्रिकेट भी ओलंपिक का हिस्सा होगा. पूरे 128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी हो रही है. ओलंपिक में अब क्रिकेट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. आईसीसी ने पहले ही इसके क्वालिफिकेशन के नियमों का ऐलान कर दिया था. ओलंपिक 2028 में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी. टीम इंडिया टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज है और उसके सीधे क्वालिफिकेशन का रास्ता लगभग साफ दिख रहा था. लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज में लगातार 3 मैचों में हार के बाद, एक ओर जहां टीम इंडिया पर सीरीज में क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर ओलंपिक के सीधे क्वालिफिकेशन को लेकर भी टेंशन बढ़ गई है. 

ओलंपिक में सीधे क्वालिफिकेशन का यह है नियम

आईसीसी और इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी ने लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में क्रिकेट के क्वालिफिकेशन नियमों का ऐलान कुछ दिन पहले किया था. नियमों के मुताबिक दुनिया के 4 अलग-अलग महाद्वीपों, एशिया, यूरोप, अफ्रीका और ओशिनिया से आईसीसी टी20 रैंकिंग में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली एक-एक टीम सीधे ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेगी. 

मेजबान अमेरिका को मिल सकती है सीधे एंट्री

वहीं मेजबान होने के नाते अमेरिका की पुरुष और महिला क्रिकेट टीमें सीधे ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगी. हालांकि आईसीसी (ICC) और आईओसी (IOC) ने इसके लिए एक शर्त रखी है. दरअसल अमेरिका को 30 जून 2026 से 31 दिसंबर 2026 के बीच आईसीसी की टी20 रैंकिंग में दुनिया की टॉप 15 टीमों में अपनी जगह बनानी होगी. लेकिन अगर यूएसए की टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में टॉप-15 में जगह बनाने में कामयाब नहीं हुई, तो उसे सीधी ओलंपिक में एंट्री नहीं मिलेगी. वह जगह को रैंकिंग में उनसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली किसी दूसरी टीम को दे दी जाएगी. यानी इस तरह टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली 5 टीमों का फैसला होगा.

क्वालीफायर के जरिए होगा आखिरी टीम का फैसला

वहीं ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की छठी और आखिरी टीम के सिलेक्शन के लिए अगले साल 2027 में ‘आईसीसी ओलंपिक क्वालिफायर’ टूर्नामेंट का आयोजन कराया जाएगा. इस क्वालिफायर टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग लेंगी. इस टूर्नामेंट को जो टीम जीतेगी, वह ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली छठी और आखिरी टीम बन जाएगी. इस तरह ओलंपिक के लिए कुल 6 टीमें तय होंगी.

टीम इंडिया के सीधे ओलंपिक में क्वालीफाई करने पर खतरा

टीम इंडिया इस वक्त सिर्फ एशिया ही नहीं, बल्कि दुनिया की नंबर-1 टी20 टीम है. भारत इस वक्त आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 पर है, लेकिन हाल ही में भारतीय टीम का टी20I में प्रदर्शन लगातार गिरता ही जा रहा है, जिसका असर उसकी रेटिंग पर पड़ रहा है. यदि टीम इंडिया की रेटिंग इसी तरह कम होती रही, तो इसका असर उसकी रैंकिंग पर भी पड़ेगा और फिर ओलंपिक में सीधे पहुंचने की राह मुश्किल हो जाएगी.

आयरलैंड से सीरीज हारने पर टीम इंडिया को हुआ था 3 रेटिंग का नुकसान

आयरलैंड दौरे से पहले आईसीसी टी20 रैंकिंग में टीम इंडिया के 275 रेटिंग पॉइंट्स थे, लेकिन आयरलैंड के खिलाफ दोनों टी20 मैचों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा. भारत पहली बार आयरलैंड के खिलाफ न केवल कोई टी20 सीरीज, बल्कि अपना पहला मैच भी हारा. आयरलैंड के खिलाफ मिली इस हार के बाद टीम इंडिया को 3 रेटिंग पॉइंट्स का नुकसान हुआ और उसकी रेटिंग घटकर 272 हो गई. 

इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम इंडिया को हुआ 3 रेटिंग का नुकसान

वहीं इंग्लैंड दौरे पर भी टीम इंडिया का खराब प्रदर्शन जारी है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज में 3-0 से पीछे चल रही है. अब भारतीय टीम पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है. पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. अगर वह मैच होता भी, तो शायद भारत को इसमें भी हार का सामना करना पड़ता. वहीं लगातार 3 मैच जीतकर इंग्लैंड ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है. दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया. तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया को 125 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था. इंग्लैंड के 202 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम 11.4 ओवरों में सिर्फ 76 रनों पर ही सिमट गई थी. इसके बाद चौथे टी20 मैच में भी इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी. 

भारत की नंबर-1 की कुर्सी पर खतरा

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में लगातार 3 मैचों में मिली हार की वजह से टीम इंडिया की आईसीसी टी20 रैंकिंग की रेटिंग पर भी असर पड़ा है. टीम इंडिया को 3 अंकों का नुकसान हुआ है. भारत की रेटिंग 269 हो गई है. यानी टीम इंडिया को पिछली दो सीरीज में कुल 6 अंकों का नुकसान हुआ है. अब इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 मैच में यदि भारत को हार मिलती है, तो उससे नंबर-1 की कुर्सी भी छिन जाएगी. इंग्लैंड की टीम टॉप पर कब्जा कर सकती है. टीम इंडिया के नंबर-1 से हटने का फायदा आने वाले समय में पाकिस्तान उठा सकता है. पाकिस्तान की टीम इस वक्त आईसीसी टी20 रैंकिंग में छठे नंबर पर है और उसकी रेटिंग 240 है. हालांकि पाकिस्तान अभी रैंकिंग में काफी पीछे है, लेकिन यदि टीम इंडिया का प्रदर्शन लगातार गिरता रहा और पाकिस्तान साल के अंत तक अच्छा प्रदर्शन करता है, तो वह एशिया की टॉप टी20 टीम बन जाएगा और सीधे ओलंपिक 2028 के लिए क्वालीफाई कर सकता है. 

टीम इंडिया को अभी इस साल खेलनी है 4 T20 सीरीज

टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म होने के बाद भी इस साल अभी 4 टी20 सीरीज खेलेगी. इसी महीने भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी, जहां 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद भारत घर में वेस्टइंडीज के खिलाफ अक्टूबर में 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा. फिर भारतीय टीम अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी, जहां 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. इसके बाद साल के आखिर में भारतीय टीम घर में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी. यह सभी सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया एशिया की सबसे बेस्ट टीम बनी रहती है तो ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई कर लेगी.

यह भी पढ़ें:  इन 3 खिलाड़ियों पर चलेगी तलवार, टी20 क्रिकेट में फ्लॉप शो के बाद क्या टीम इंडिया से होंगे बाहर?

Explainer: अगर ऐसा हुआ तो भारत का ओलंपिक में क्रिकेट खेलने का सपना हो सकता है चकनाचूर, जानें इसके पीछे का पूरा गणित





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button