खबर शहर , Mathura: अपहरण और लूट का शातिर बदमाश भूरा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली – INA

मथुरा के थाना बलदेव पुलिस, थाना महावन पुलिस एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में अपहरण, छेड़छाड़ व लूट जैसे गंभीर मामलों में वांछित एक शातिर बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
ये भी पढ़ें – UP: स्कूल बस की टक्कर से पलट गई ट्रैक्टर-ट्रॉली, मच गई चीख-पुकार; दो महिलाओं की माैत और 16 लोग घायल
मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे के हथौड़ा अंडरपास के समीप चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया । पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया, पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, उसे पकड़ लिया।
ये भी पढ़ें – वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर के पास हादसा, बंद मकान के छज्जे का हिस्सा भरभराकर गिरा; दहशत में आए लोग
गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओमप्रकाश उर्फ भूरा (35)पुत्र राधारमण, निवासी जुलेंडी, थाना गोवर्धन (हाल निवासी नगला साखी, हरिकृपा धाम कॉलोनी, गोवर्धन) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है।
ये भी पढ़ें – सपा कार्यालय में बवाल: सांसद के सामने फूट-फूटकर रोए कार्यकर्ता, बताई पूरी घटना; क्या-क्या हुआ
सीओ संजीव कुमार राय ने बताया आरोपी के खिलाफ बलदेव, महावन, गोवर्धन व कोतवाली थानों में अपहरण, लूट, छेड़छाड़, मारपीट, बलवा, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में 9 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। आवश्यक सख्त कार्रवाई होगी।
ये भी पढ़ें – मथुरा में बड़ा हादसा: जामा मस्जिद में नमाज के दौरान गिरा गुंबद का हिस्सा, मची अफरा-तफरी; लोग बाल-बाल बचे