Technology, लाखों क्रोम यूजर्स की सुरक्षा खतरे में: CERT-In ने किया अलर्ट, कहा- हैकिंग से बचने के लिए तुरंत करें यह काम — INA

अगर आप लैपटॉप या डेस्कटॉप पर गूगल क्रोम इस्तेमाल करते हैं, तो यह सावधान हो जाइए। भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने क्रोम के पुराने वर्जन में कई गंभीर सुरक्षा खामियों की पहचान की है। इन कमजोरियों का फायदा उठाकर हैकर्स आपके सिस्टम तक पहुंच सकते हैं, संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं या डिवाइस पर नियंत्रण भी हासिल कर सकते हैं। ऐसे में क्रोम को तुरंत अपडेट करना आपकी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।
CERT-In ने क्यों जारी किया अलर्ट?
भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने गूगल क्रोम के कई पुराने वर्जन में गंभीर सुरक्षा कमियों की पहचान की है। एजेंसी ने इन्हें क्रिटिकल श्रेणी में रखा है और सभी यूजर्स को तुरंंत नया अपडेट इंस्टॉल करने की सलाह दी है।
कौन से वर्जन हैं प्रभावित?
- CERT-In के अनुसार विंडोज और macOS: वर्जन 150.0.7871.114/.115 से पहले के सभी वर्जन।
- लिनक्स: वर्जन 150.0.7871.114 से पहले के सभी वर्जन।
- अगर आपका ब्राउजर इनसे पुराना है, तो उसे तुरंत अपडेट करना जरूरी है।
क्या नुकसान हो सकता है ?
अगर यूजर किसी खास तरह से तैयार किए गए मैलिशियस वेबपेज पर पहुंच जाता है, तो हैकर इन कमजोरियों का फायदा उठाकर इन कामों को कर सकता है।
- सिस्टम पर मैलिशियस कोड चला सकता है।
- सुरक्षा प्रतिबंधों को बायपास कर सकता है।
- संवेदनशील जानकारी चुरा सकता है।
- ब्राउजर क्रैश करा सकता है।
- डिवाइस पर अनधिकृत नियंत्रण हासिल कर सकता है।
- Denial of Service (DoS) हमला भी कर सकता है।
किन हिस्सों में मिलीं सुरक्षा खामियां?
CERT-In के अनुसार ये कमजोरियां क्रोम कई महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स से जुड़ी हैं। इनमेंओज़ोन, WebRTC, एक्सटेंशन, ऑटोफ़िल, पेमेंट, फ़ॉर्म, IndexedDB, V8, ANGLE, WebGL, नेविगेशन, पासवर्ड और कोडेक शामिल हैं।
क्रोम अपडेट कैसे करें?
अगर आप भी इन खतरों से बचना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करें…
- गूगल क्रोम खोलें।
- ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
- फिर हेल्प में जाकर अबाउट गूगल क्रोम पर जाएं।
- अगर नया अपडेट उपलब्ध है, तो उसे इंस्टॉल करें।
- अपडेट पूरा होने के बाद ब्राउजर को रिस्टार्ट करें।
क्यों जरूरी है तुरंत अपडेट?
- साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार ब्राउजर को नियमित रूप से अपडेट करना ऑनलाइन सुरक्षा का सबसे आसान और प्रभावी तरीका है। नया अपडेट इन सभी सुरक्षा खामियों को ठीक करता है और संभावित साइबर हमलों से बचाव में मदद करता है।
- अगर आप Chrome का इस्तेमाल बैंकिंग, ऑनलाइन पेमेंट, ऑफिस वर्क या निजी जानकारी एक्सेस करने के लिए करते हैं, तो अपडेट में देरी करना जोखिम बढ़ा सकता है। इसलिए अपने ब्राउजर का वर्जन तुरंत जांचें और अगर आवश्यक हो तो बिना देर किए उसे अपडेट कर लें।