Sport : 'बात पक्की समझें…' एक फ्रेम में सचिन और उनकी पत्नी अंजिली के साथ दिखे शुभमन, तो फैंस ने लिए जमकर मजे, जानें क्या बोले #INA

Shubman Gill with Sachin Tendulkar : इंग्लैंड में इन दिनों टीम इंडिया मौजूद है. यहा पर भारतीय टीम 5 मैचों की टी20 सीरीज और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए गई है. वनडे टीम की कप्तानी स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथों में है. टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में वनडे सीरीज का आगाज 14 जुलाई से होने वाला है. ये सीरीज 19 जुलाई तक खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए कप्तान गिल इंग्लैंड पहुंच चुके हैं. ऐसे में वो विंबलडन 2026 का मुकाबला देखने के लिए पहुंचे.

दरअसल, विंबलडन 2026 का आयोजन इंग्लैंड में हो रहा है. लंदन के ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस एंड क्रोकेट क्लब में मैच आयोजित किए जा रहे हैं. शुभमन गिल बीते शुक्रवार को विंबलडन का मुकाबला देखने के लिए पहुंचे, जहां उनके साथ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदलुकर और उनकी पत्नी अंजिली तेंदुलकर नजर आ रही हैं. ये दोनों एक ही फ्रेम में तीन सीटों पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं. 

शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के जुड़े तार

शुभमन गिल, सचिन तेंदुलकर और अंजिली तेंदलुकर को एक ही फ्रेम में देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर अजीबो-गरीब रिएक्शन दे रहे हैं. वो शुभमन गिल का रिश्ता एक बार फिर से उनकी बेटी सारा तेंदुलकर के साथ जोड़ रहे हैं. इस दौरान कई यूजर ने लिखा, ‘सास ससुर और दामाद’. वही एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अब रिश्ता पक्का समझो’. इसके साथ ही एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘तो बात पक्की समझें’.

शुभमन गिल के विंबलडन का मैच देखने का फोटो खुद विंबलडन के आधिकारिक एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें सारा तेंदुलकर नजर नहीं आ रही हैं. लेकिन कुछ फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में सारा तेंदलुकर भी इन सभी के साथ एक फ्रेम में नजर आ रही हैं. ये फोटो एआई जनरेटेड भी हो सकती है. शुभमन गिल, सचिन तेंदलुकर और अंजिली तेंदलुकर के साथ सारा तेंदलुकर की तस्वीरों की सत्यता का दावा हम नहीं करते हैं. 

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल विंबलड के दौरान टेनिस की दुनिया के दिग्गज और पूर्व प्लेयर रोजर फेडरर के साथ भी मुलाकात करते हुए नजर आए. इन दोनों के बीच बातचीत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. विंबलडन का मुकाबला देखने के लिए शुभमन गिल अपने दोस्तों के साथ आए थे. 

शुभमन गिल 14 जुलाई को इंडियन क्रिकेट टीम की कप्तानी इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में करने वाले हैं. उससे पहले टीम इंडिया इंग्लैंड में अभ्यास करेगी. विराट कोहली और रोहित शर्मा भी इन दिनों इंग्लैंड में ही मौजूद हैं. इस टीम में उपकप्तानी मौजूदा टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर करते हुए नजर आएंगे.  

भारतीय क्रिकेट टीम का वनडे स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली , श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़. 

ये भी पढ़ें : IND VS ENG: पांचवें T20 में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11! वैभव सूर्यवंशी सहित ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर

'बात पक्की समझें…' एक फ्रेम में सचिन और उनकी पत्नी अंजिली के साथ दिखे शुभमन, तो फैंस ने लिए जमकर मजे, जानें क्या बोले





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button