Sport : पिच, वेदर, हेड टू हेड, लाइव स्ट्रीमिंग और पॉसिबल प्लेइंग-11 सहित जानिए पांचवें T20 मैच से जुड़ी हर अपडेट #INA

IND VS ENG Match Preview: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पाचंवा और अंतिम मैच आज खेला जाएगा. इस मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया के पास आज सीरीज में क्लीन स्वीप से बचने का मौका होगा. इस सीरीज के तीन मैच लगातार टीम इंडिया हार चुकी है. पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के चलते बेनतीजा रहा था, इसके बाद दूसरे, तीसरे और चौथे टी20 में भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के हाथों हार मिली है. 

भारत बनाम इंग्लैंड पाचंवें टी20 मैच की डिटेल्स

आज यानी 11 जुलाई (शनिवार) को भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवा टी20 मुकाबला खेला जाने वाला है. भारत और इंग्लैंड के बीच इस मुकाबले की शुरुआत आज शाम 7:00 बजे से होगी. भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर और इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक टॉस के लिए मैदान पर 6:30 बजे पहुंच जाएंगे. इन दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला साउथेम्प्टन के द रोज बाउल क्रिकेट स्टेडियम में होगा.

पिच रिपोर्ट – द रोज बाउल क्रिकेट स्टेडियम

इंग्लैंड के साउथेम्प्टन स्थिति यूटिलिटा बाउल क्रिकेट स्टेडियम का मैदान इंग्लैंड के सबसे बड़े खेलने वाले मैदानों में से एक है. इस मैदान पर बाउंड्री का साइज काफी बड़ा है. यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. एक बार यहां पर बल्लेबाज सेट हो जाता है तो वो लंबी पारी खेल सकता है. वहीं नई गेंद के साथ यहां पर तेज गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं. इस मैदान पर स्पिनर्स के लिए मदद थोड़ी कम ही नजर आती है. 

आपको बता दें कि, इंडियन क्रिकेट टीम ने अपना पिछला T20 अंतरराष्ट्रीय मैच यहां पर चार साल पहले खेला था, इस मैच में इंग्लैंड के ऊपर इंडिया को आराम से जीत मिल गई थी. इस सीजन में हैम्पशायर के छह घरेलू ब्लास्ट मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 174 है, जिसमें 173, 190 और 200 के कुल स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया गया.

वेदर रिपोर्ट – साउथेम्प्टन

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया नहीं है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को साउथैम्पटन में मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है. इस मैदान पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है. साउथैम्पटन में इस समय तापमान 31°C से 34°C के बीच है. यहां पर मैच के दौरान तेज हवा चलने की भी उम्मीद है.

भारत बनाम इंग्लैंड – हेड टू हेड रिकॉर्ड़

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंडियन क्रिकेट टीम को कुल 18 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 15 मुकाबले जीते हैं. आज दोनों ही टीमें मैच जीतकर अपने-अपने आंकड़े और बेहतर करना चाहेंगी.

भारत और इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11

भारत – अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे/सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा.

इंग्लैंड – फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग. 

भारत और इंग्लैंड का टी20 स्क्वाड 

भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे.

इंग्लैंड: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (डब्ल्यू), हैरी ब्रूक (सी), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टोंग, सोनी बेकर, रेहान अहमद, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड.

ये भी पढ़ें: IND VS ENG: पांचवें T20 में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11! वैभव सूर्यवंशी सहित ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर

पिच, वेदर, हेड टू हेड, लाइव स्ट्रीमिंग और पॉसिबल प्लेइंग-11 सहित जानिए पांचवें T20 मैच से जुड़ी हर अपडेट





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button