आगरा के सुभाष बाजार में नाले के ऊपर बनी दुकान गिरने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रभावित कारोबारियों व नगर निगम अधिकारियों के साथ शुक्रवार को बैठक में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने स्पष्ट कहा कि नाले के ऊपर अब किसी दुकान का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। नाले पर जो दुकानें या भवन बने हैं, उन पर बुलडोजर चलाया जाएगा। दुकानदारों को दूसरी जगह जाने को कहा गया। सुभाष बाजार के साथ अन्य बाजारों में जर्जर निजी दुकानों को भी तोड़कर नया निर्माण कराया जाए। सर्वे में मिले जर्जर भवनों को सील करने का निर्देश दिया है।
ये भी पढ़ें – UP: आंखों की रोशनी होने लगी कम, तो तनाव में आ गया एयरफोर्स का जवान; इसलिए दे दी जान
डीएम ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब भारी बारिश की वजह से सुभाष बाजार में नाले पर बनी दुकान ढहने से महिला गंगा देवी लापता हैं। तीन दिनों से चल रही तलाश में अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। इस मामले में व्यापारी दुकानें खोलने की मांग कर रहे थे। डीएम ने संबंधित कारोबारियों और नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने व्यापारियों के फिर से दुकान बनाने की मांग पर कहा कि नाले पर अब कोई दुकान नहीं बनाई जाएगी।
ये भी पढ़ें – भाजपा नेता की थाने में पिटाई: सिफारिश करने पहुंचे थे, एक गलती पड़ गई भारी; दरोगा ने जमीन पर गिराकर पीटा
किसी भी नाले पर कोई निर्माण नहीं होगा। इस तरह के हादसे रोकने के लिए नगर निगम को निजी जर्जर दुकानों का सर्वे कराने और उन्हें नोटिस देकर तोड़ने के लिए निर्देश दिए। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार को नया सर्वे करने और पूर्व में चिह्नित जर्जर भवनों को तोड़कर नया निर्माण कराने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। डीएम मनीष बंसल ने बताया कि सुभाष बाजार जैसे हादसे रोकने के लिए नाले पर कोई निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें – UP: ‘नरपिशाच पर नरमी बरती तो…’ कोर्ट ने सुनाई सजा-ए-मौत, मासूम आरव का कातिल जड़ने लगा खुद के चेहरे पर थप्पड़