Sport : भारत के 2 दिग्गजों को ICC से खास सम्मान से नवाजा, जानिए अब तक कितने भारतीयों को मिला है हॉल ऑफ फेम का सम्मान #INA

ICC Hall of Fame: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने शनिवार को भारत की पुरुष और महिला टीमों के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और अंजुम चोपड़ा को अपने सम्मानित ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया है. एडिनबर्ग में हुए एक शानदार समारोह में सौरव और अंजुम के साथ-साथ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन भी इस खास लिस्ट में अपने भारतीय साथियों के साथ शामिल हुए. आइए आपको बताते हैं कि आज तक कुल कितने भारतीयों को इस आईसीसी द्वारा ये सम्मान मिला है और इस लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल हैं.
सौरव गांगुली और अंजुम चोपड़ा को मिला सम्मान
भारत के पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली और अंजुम चोपड़ा को सम्मानित ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन भी इस खास लिस्ट में अपने भारतीय साथियों के साथ शामिल हुए हैं.
इस खास मौके पर मौजूद आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने कहा, “मुझे ICC हॉल ऑफ़ फ़ेम में नए सदस्यों का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है. यह उन असाधारण लोगों के लिए सम्मान है जिनकी उपलब्धियों ने हमारे खेल में बहुत बड़ा योगदान दिया है. इस साल शामिल किए गए खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन के सबसे ऊंचे मानकों का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनमें से हर एक ने दुनिया भर के फैंस का सम्मान हासिल किया है. सौरव, अंजुम और केविन, तीनों ने गर्व के साथ अपनी राष्ट्रीय टीमों की कप्तानी की है और मैं ICC की ओर से उन्हें इस हकदार सम्मान के लिए बधाई देना चाहता हूं.”
सौरव गांगुली ने कही दिल जीतने वाली बात
आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने पर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने आभार व्यक्त किया. उन्होंने अपने दोस्तों और करीबियों को भी शुक्रिया अदा किया. साथ ही दादा ने क्रिकेट से जुड़े रहने की भी बात की.
सौरव गांगुली ने कहा, “ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात है. क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में मेरा नाम शामिल होना मेरे सबसे यादगार पलों में से एक रहेगा. भारत का प्रतिनिधित्व करना और खेल के कई दिग्गजों के साथ खेलना सौभाग्य की बात रही है, और अब इस तरह से पहचान मिलना वाकई खास है.”
I am delighted . welcome the latest inductees into the @ICC Hall of Fame, a tribute . the extraordinary individuals whose achievements have contributed greatly . our sport. @SGanguly99, @chopraanjum and @KP24 have all led their national teams with pride, and I would like .… pic.twitter.com/spGHYLvHWO
— Jay Shah (@JayShah) July 12, 2026
“मैं इस बड़े सम्मान के लिए श्री जय शाह का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिसे मैं किसी भी क्रिकेटर को मिलने वाला सबसे बड़ा सम्मान मानता हूं. इस खेल ने मुझे बहुत कुछ दिया है और मुझे उम्मीद है कि मैं आने वाले सालों में भी इस खेल की सेवा करता रहूंगा. मैं इस मौके पर अपने करीबियों और प्रियजनों का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने इतने सालों तक मेरा साथ दिया.”
अंजुम चोपड़ा ने भी दी प्रतिक्रिया
पूर्व भारतीय महिला खिलाड़ी अंजुम चोपड़ा रिटायरमेंट के बाद भी क्रिकेट से जुड़ी हुई हैं. जी हां, रिटायरमेंट के बाद अंजुम चोपड़ा ने कमेंट्री की दुनिया मे कदम रखा और आज वह इस दिशा में अच्छा काम कर रही हैं. अंजुम ने 12 महिला टेस्ट, 127 वनडे और 14 T20I मैच खेले और वनडे में 1000 रन पूरे करने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर भी रहीं.
अंजुम चोपड़ा ने PTI से बात करते हुए कहा, “खेलकूद वाले माहौल में पली-बढ़ी होने के कारण, मैंने बचपन में ही क्रिकेट के दिग्गजों और उनकी बड़ी-बड़ी उपलब्धियों के बारे में कहानियां सुनी थीं. भारत के लिए खेलने का सपना बहुत कम उम्र में ही मन में बस गया था. मैंने बहुत गर्व के साथ देश की जर्सी पहनी. यह सम्मान, खेल के महान खिलाड़ियों में शामिल किया जाना, उन सभी लोगों के लिए एक पुरस्कार है जिन्होंने मेरे करियर को संवारने में मदद की है. मैं उन सभी की आभारी हूं और ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जाने पर बहुत खुश हूं.”
ये भी पढ़ें: ‘और वहीं हम हार गए…’, श्रेयस अय्यर ने सबके सामने बताई वो असली वजह, जिसके कारण इंग्लैंड में हारा भारत
भारत के 2 दिग्गजों को ICC से खास सम्मान से नवाजा, जानिए अब तक कितने भारतीयों को मिला है हॉल ऑफ फेम का सम्मान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,