Sport : EXPLAINER: ट्रॉफी की 'हैट्रिक' से शर्मनाक रिकॉर्ड्स तक… यहां पढ़िए गौतम गंभीर के 2 साल के कार्यकाल का पूरा कच्चा चिट्ठा #INA

Gautam Gambhir Report Card : भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड दौरे के बाद इंग्लैंड दौरे पर भी शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. गौतम गंभीर की कोचिंग और श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप हो गई. इसके बाद से ही अय्यर की कप्तानी और गौतम गंभीर की कोचिंग पर भी सवाल उठने लगे हैं. हाल ही में गंभीर को टीम इंडिया का हेड कोच बने 2 साल पूरे हुए हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया का प्रदर्शन देखने को मिला…
27 साल बाद श्रीलंका के खिलाफ हारी बाइलेटरल ODI सीरीज
गौतम गंभीर के कोचिंग की शुरुआत काफी निराशाजनक हुई थी. गंभीर बतौर कोच पहली बार श्रीलंका दौरे पर गए, जहां टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. भारतीय क्रिकेट टीम 27 साल बाद श्रीलंका के हाथों कोई द्विपक्षीय वनडे (ODI) सीरीज 2-0 से हार गई थी. इस हार के साथ ही भारत का 1997 के बाद से श्रीलंका में चला आ रहा वनडे सीरीज में अजेय सिलसिला टूट गया था.
45 साल बाद, भारत एक कैलेंडर ईयर में वनडे में कोई मैच नहीं जीत पाया
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने 45 साल के अंतराल के बाद बिना कोई वनडे मैच जीते एक कैलेंडर ईयर का समापन किया. यह खराब रिकॉर्ड साल 2024 में बना. हालांकि, यहां गौर करने वाली बात ये है कि पूरे साल में भारतीय टीम ने केवल 3 वनडे मुकाबले ही खेले. ये तीनों मैच श्रीलंका के खिलाफ जुलाई-अगस्त 2024 में उन्हीं के घरेलू मैदानों पर खेले गए थे, जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा.
न्यूजीलैंड ने रोका घर पर विजय रथ
गौतम गंभीर की कोचिंग में पहली टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड के साथ खेली गई, जिसमें भारतीय टीम को एक बार फिर शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा और टीम इंडिया ने 12 साल बाद घरेलू टेस्ट सीरीज गंवाई. अक्टूबर 2024 में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराकर 36 साल का सूखा खत्म किया था. कीवी टीम यहीं नहीं रुकी बल्कि उसने भारत को उसके घर में ही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया.
ये पहली बार हुआ, जब टीम इंडिया को घरेलू मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में 0-3 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. 47 साल बाद ऐसा हुआ था, जब टीम इंडिया ने घरेलू मैदान पर लगातार 3 मैच गंवाए थे. इस सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम 46 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई थी, जो उनका सबसे छोटा स्कोर रहा.
10 साल बाद भारत हारा बॉर्डर-गावस्कर सीरीज
भारतीय टीम गौतम गंभीर की कोचिंग में 2024-25 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी, जहां बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेली गई. 5 मैचों की इस टेस्ट सीरीज को टीम इंडिया 3-1 से हार गई थी. ये 10 साल बाद हुआ था, जब टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. साथ ही 2 साल बाद भारत टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैच हारा था.
इंग्लैंड में नाम हुए कई निराशाजनक रिकॉर्ड
टेस्ट में पिछले दशक में अपना नाम बनाने वाली वाली भारतीय टीम का 2025 में हुआ इंग्लैंड दौरा भी निराशाजनक अंदाज में खत्म हुआ. भारत ने लीड्स टेस्ट मैच में हार का सामना किया था, जबकि उस मैच में भारत की ओर से 5 शतक लगे थे और 5 शतक लगाने के बाद भी टेस्ट मैच हारने वाली पहली टीम बनी. टेस्ट इतिहास के 92 सालों में सिर्फ़ दूसरी बार भारत 350+ रन का बचाव करने में नाकाम रहा. हालांकि, इस सीरीज का नतीजा 2-2 से ड्रॉ रहा था.
ये भी पढ़ें: भारत के 2 दिग्गजों को ICC से खास सम्मान से नवाजा, जानिए अब तक कितने भारतीयों को मिला है हॉल ऑफ फेम का सम्मान
साउथ अफ्रीका ने भी घर पर टेस्ट सीरीज में हराया
न्यूजीलैंड के बाद साउथ अफ्रीका टीम के साथ भारत ने घरेलू मैदान पर टेस्ट मैच खेला था. जहां, पहला मैच ईडन-गार्डन्स में खेला था, जिसमें टीम इंडिया को हार मिली थी. 15 साल बाद, घरेलू मैदान पर साउथ अफ्रीका से टेस्ट मैच हारा था और 8 साल बाद, भारत ईडन गार्डन्स में इंटरनेशनल मैच हारा (लगातार 9 जीत के बाद). साउथ अफ्रीका की टीम यहीं नहीं रुकी और उसने भारत को उसके घर पर 25 साल बाद टेस्ट सीरीज में धूल चटाई.
न्यूजीलैंड के हाथों हारी घरेलू ODI सीरीज
न्यूजीलैंड की टीम इस साल की शुरुआत में भारत दौरे पर आई थी. दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई, जिसे मेहमान टीम ने 2-1 से अपने नाम किया. पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू ODI सीरीज हारी.
𝐒𝐄𝐑𝐈𝐄𝐒 𝐖𝐎𝐍! ☘️
Ireland defeat India . seal the T20I series in Belfast. What a week!#BackingGreen | #IREvIND | #FailteSolar pic.twitter.com/wCflYEfbRu
— Cricket Ireland (@cricketireland) June 28, 2026
आयरलैंड से पहली बार हारा भारत
इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया ने आयरलैंड दौरे पर गई थी. श्रेयस अय्यर का बतौर टी-20 कैप्टन पहला दौरा था. मगर, इस दौरे पर टीम इंडिया की ओर से निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला. जिस टीम से इससे पहले भारत एक इंटरनेशनल मैच भी नहीं हारा था, वहां उसे क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. जी हां, पहली बार भारत को आयरलैंड में हार मिली और पहली बार ही टीम इंडिया को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा.
Brook and Buttler at their brutal best! 💪
A 4-0 win secured in Southampton! 🔥
Full 5th IT20 highlights 👇 pic.twitter.com/3IOFnmOnEh— England Cricket (@englandcricket) July 12, 2026
12 साल बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज हारा भारत
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई. सीरीज का पहला मैच बारिश में धुल गया था, लेकिन फिर खेले गए 4 मैचों में टीम इंडिया वापसी ही नहीं कर सकी. नतीजन, इंग्लैंड ने 4-0 से सीरीज पर कब्जा कर लिया. 12 साल बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों टी-20 सीरीज में धूल चटाई. इतना ही नहीं 7 साल बाद ऐसा हुआ, जब टीम इंडिया ने लगातार T20I सीरीज गंवाई है.
गौतम गंभीर के कार्यकाल में आईं 3 ट्रॉफीज
2025 ICC चैंपियंस ट्रॉफी में दर्ज की खिताबी जीत
गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर बड़ा इतिहास रचा. फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया. पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में शानदार प्रदर्शन किया. गंभीर की आक्रामक रणनीति और युवा खिलाड़ियों पर भरोसे का फायदा टीम को मिला और टीम इंडिया ने तीसरी चैंपियंस ट्रॉफी जीती.
2025 एशिया कप में भारत को खिताब दिलाया
गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने 2025 एशिया कप का खिताब भी अपने नाम किया. पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में दबदबा बनाए रखा. फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी जीती. गंभीर की रणनीति, खिलाड़ियों के सही इस्तेमाल और आक्रामक सोच का असर पूरे टूर्नामेंट में देखने को मिला.
2026 ICC टी20 वर्ल्ड कप जीता
गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने 2026 आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया. भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की. पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी, अनुशासित गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन किया. गंभीर की आक्रामक रणनीति, युवा खिलाड़ियों पर भरोसा और सही टीम संयोजन ने भारत की सफलता में अहम भूमिका निभाई.
ये भी पढ़ें: भारत की बेटी ने रौशन किया नाम, लॉर्ड्स में हासिल की वो उपलब्धि, जो दुनिया की कोई महिला क्रिकेटर नहीं कर सकी
EXPLAINER: ट्रॉफी की 'हैट्रिक' से शर्मनाक रिकॉर्ड्स तक… यहां पढ़िए गौतम गंभीर के 2 साल के कार्यकाल का पूरा कच्चा चिट्ठा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,