Sport : भारतीय स्टार बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने रचा नया इतिहास, लॉड्स में शतक लगाने वाली बनीं दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी #INA

IND W vs  ENG W: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम नया इतिहास लिख रही है. लॉर्ड्स में पहली बार खेले जा रहे महिला टेस्ट मैच में भारतीय टीम की स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने शतक लगाकर इतिहास रच दिया है. इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र 4 दिवसीय टेस्ट मैच के तीसरे दिन यास्तिका ने 145 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इसी के साथ वह लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं. यह उनके इंटरनेशनल क्रिकेट का भी पहला शतक है और लॉर्ड्स के मैदान पर आया है, जहां हर खिलाड़ी का शतक लगाने का सपना होता है.

पहली गेंद पर मिला जीवनदान, फिर ठोक दिया ऐतिहासिक शतक

लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन यास्तिका भाटिया को अपनी पहली ही गेंद पर जीवनदान मिला था. इंग्लैंड की तेज गेंदबाज लॉरेन बेल की पहली ही गेंद उनके ऑफ स्टंप से तो टकराई, लेकिन बेल्स नहीं गिरीं और वह आउट होने से बच गईं. इस जीवनदान को यास्तिका ने अच्छे से भुनाया और दूसरी कोई गलती नहीं की. उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना ऐतिहासिक शतक पूरा किया. अब लॉर्ड्स के इतिहास में महिला टेस्ट क्रिकेट में पहला शतक लगाने का रिकॉर्ड यास्तिका भाटिया के नाम लिखा जाएगा.

अपडेट जारी है…

भारतीय स्टार बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने रचा नया इतिहास, लॉड्स में शतक लगाने वाली बनीं दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button