UP News: ज्ञानवापी-मथुरा और संभल विवाद… सुप्रीम कोर्ट का ‘समाधान’ फॉर्मूला, अगस्त में सुनवाई – INA

सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी, मथुरा (श्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह) और संभल से जुड़े विवादों को बातचीत के जरिए सुलझाने के लिए एक स्पेशल लोक अदालत में भेजने का अहम फैसला किया है. ‘समाधान’ पहल के तहत, इन सभी मामलों की मुख्य सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में 21, 22 और 23 अगस्त को होनी है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद मथुरा की स्पेशल लोक अदालत में सुलह की कोशिशें की गई थीं.

हिंदू पक्ष ने विवादित ढांचे को हटाने के बदले जमीन की अदला-बदली का प्रस्ताव दिया था. हालांकि, यह पहल आगे नहीं बढ़ सकी क्योंकि मुस्लिम पक्ष लोक अदालत के सामने पेश नहीं हुआ, और अब यह मामला अगस्त में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए लिस्टेड है. सुप्रीम कोर्ट अभी शाही जामा मस्जिद विवाद से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई कर रहा है. शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए कोर्ट ने निचली अदालत के स्तर पर सर्वे के आदेशों पर रोक लगा दी है. SC ने लोक अदालत के जरिए आपस में बैठकर बातचीत से समझौते की बात कही.

इससे पहले श्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से जुड़ी स्पेशल लीव याचिकाओं (SLPs) पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद स्थानीय लोक अदालत में सुलह की बातचीत हुई, लेकिन वह नाकाम रही. असल में, ईदगाह पक्ष कार्यवाही में शामिल होने के लिए अदालत में आया ही नहीं. नतीजतन, गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सुलह की बातचीत के नाकाम रहने का आदेश जारी किया गया.

हिंदू पक्षकार ने किए 18 मुकदमे दायर

श्री कृष्ण जन्मभूमि मामले में हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि श्री कृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद मामले को लेकर कुल 18 मुकदमे दायर किए गए हैं. इन सभी मामलों की सुनवाई अभी इलाहाबाद हाई कोर्ट में चल रही है. हाल ही में, कुछ लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में सात स्पेशल लीव याचिकाएं दायर कीं, जिनमें यह प्रस्ताव दिया गया कि विवाद को दोनों पक्षों के बीच समझौते के जरिए सुलझाया जाए.

सुलह की कार्यवाही के दौरान मुस्लिम पक्ष नहीं हुआ पेश

इस मामले में, सुप्रीम कोर्ट ने केस को मथुरा की एक स्पेशल लोक अदालत में ट्रांसफर कर दिया और निर्देश दिया कि समझौता करने की कोशिश की जाए. शनिवार को ADJ-11 सुरेंद्र प्रसाद की अदालत में स्पेशल लोक अदालत में सुलह की कार्यवाही हुई. कार्यवाही के दौरान हिंदू पक्ष के वादी मौजूद थे, लेकिन मुस्लिम पक्ष पेश नहीं हुआ. नतीजतन, सुलह की बातचीत नाकाम रही.

ज्ञानवापी-मथुरा और संभल विवाद… सुप्रीम कोर्ट का ‘समाधान’ फॉर्मूला, अगस्त में सुनवाई


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button