Sport : 'जल्दी-जल्दी में जो मिला, बस पहन लिया…', वैभव की मासूमियत ने जीता दिल, बताया किससे अरेंज किया उनके लिए सूट #INA

Vaibhav Sooryavanshi Wimbledon: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का विंबलडन डेब्यू हो गया है. रविवार को विंबलडन 2026 के फाइनल मुकाबले को देखने के लिए पहुंचे. वैभव सूट-बूट और टाई में नजर आए और उन्होंने अपने लुक से सभी का दिल जीत लिया. वैभव अपने साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा और पूर्व दिग्गज युवराज सिंह के साथ नजर आए और तीनों के बीच काफी मजाक-मस्ती हुई. इसी दौरान वैभव ने बताया कि ये सूट उन्हें किसने अरेंज करके दिया है और साथ ही उन्होंने अपने फेवरेट टेनिस प्लेयर्स के बारे में भी बात की.
वैभव सूर्यवंशी ने सूट को लेकर कही ये बात
वैभव सूर्यवंशी की उम्र 15 साल है और उनका विंबलडन में डेब्यू हो चुका है. विंबलडन में सभी की तरह वो भी सूट-बूट पहनकर पहुंचे और जैसे ही ये फोटोज सोशल मीडिया पर आईं, उसने हर किसी का दिल जीत लिया. उनके लुक की हर तरफ चर्चा होने लगी. ऐसे में जब सूर्यवंशी से उनके लुक के बारे में बात की, तो उन्होंने बताया कि ये सूट उन्हें उनके साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने अरेंज करके दिया है.
Vaibhav Sooryavanshi at Wimbledon.
Reporter : ” Aaj bohot sharp lag rhe hain apne suit me”
Vaibhav : “Nahi, Kuchh kiya nahi, bas jaldi jaldi me jo bhi mila daal ke aa gya”
😂😂😂 pic.twitter.com/vCyoDqh3TI
— Saurabh Mishra (@FlautistSaurabh) July 12, 2026
वैभव सूर्यवंशी ने कहा, “नहीं, मैंने कुछ किया नहीं, बस मुझे जल्दी-जल्दी में जो मिला, वो ही पहन लिया. मैंने अभिषेक भईया से अरेंज कराया और फिर वहीं पहनकर आया हूं.”
कौन से टेनिस प्लेयर को फॉलो करते हैं वैभव सूर्यवंशी
विंबलडन देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी से जब पूछा गया कि वह किन टेनिस प्लेयर्स को फॉलो करते हैं, तो उन्होंने बताया कि वह राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच को फॉलो करते हैं. वैभव ने कहा, “मैं चार-पांच साल से टेनिस को फॉलो कर रहा हूं. मैं नडाल और जोकोविच को काफी ज्यादा देखता है और अभी मैं जोकोविच को काफी पसंद करता हूं. लेकिन, मैं इन दोनों प्लेयर्स को काफी ज्यादा फॉलो करता था.”
Yuvraj Singh, Abhishek Sharma and Vaibhav experience the magic of Wimbledon, as Yuvraj shares his first meeting with the young star he fondly calls “Boss Baby” and reflects on how the next generation of Indian cricket reminds him of tennis stars Jannik Sinner and Alexander… pic.twitter.com/lJb1KIIcEI
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 12, 2026
जैनिक सिनर ने जीता विंबलडन 2026 का खिताब
इटली के स्टार टेनिस प्लेयर और वर्ल्ड नंबर-1 रैंकिंग वाले जैनिक सिनर ने एक बार फिर अपना जलवा दिखाया और लगातार दूसरी बार विंबलडन का खिताब अपने नाम कर लिया. विंबलडन 2026 के मेन्स सिंगल्स में जैनिक सिनर का सामना जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव से हुआ, जिसमें अलेक्जेंडर ज्वेरेव को एक सेट से पिछड़ने के बाद 6-7 (7-9), 7-6 (7-2), 6-3, 6-4 से हराया और खिताब अपने नाम किया. यह उनके करियर का पांचवां ग्रैंड स्लैम है.
कब मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी?
इंग्लैंड के साथ खेली गई टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला. हालांकि, अपनी डेब्यू सीरीज में वैभव कुछ खास कमाल नहीं कर सके. उन्हें 3 मैचों में खिलाया गया, जिसमें वह 15 का स्कोर भी पार नहीं कर पाए और आखिर में पांचवें टी-20 मैच में उन्हें ड्रॉप कर दिया गया. ऐसे में अब सवाल उठता है कि ये खिलाड़ी अगली बार एक्शन में कब नजर आएगा. देखिए, वैभव को जिम्बाब्वे के साथ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के लिए भी टीम में शामिल किया गया है. अब देखने वाली बात होगी कि वह वहां एक्शन में नजर आते हैं या उन्हें अब अपनी बारी का इंतजार करना होगा.
ये भी पढ़ें: विंबलडन हारने वाले को भी IPL जीतने वाली टीम से ज्यादा प्राइज मनी मिलती है, चैंपियन को मिलने वाली रकम होती है इतनी ज्यादा
'जल्दी-जल्दी में जो मिला, बस पहन लिया…', वैभव की मासूमियत ने जीता दिल, बताया किससे अरेंज किया उनके लिए सूट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,