Sport : चेन्नई सुपर किंग्स से 18 साल बाद अलग हुए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग, CSK को 7 बार बनाया था चैंपियन #INA

Stephen Fleming CSK Part Ways: चेन्नई सुपर किंग्स और हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी समझौते के साथ अपनी राह अलग कर ली हैं. वाकई ये एक दौर के खत्म होने जैसा है, क्योंकि 18 सालों से सीएसके के हेड कोच के रूप में काम कर रहे स्टीफन फ्लेमिंग अब अलग हो रहे हैं. फ्लेमिंग की कोचिंग में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने कुल 7 ट्रॉफीज उठाईं. स्टीफन फ्लेमिंग 2008 में IPL के पहले सीजन में खिलाड़ी के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े थे. इसके बाद 2009 में उन्होंने टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभाली थी और फिर 18 सालों तक वह बतौर हेड कोच टीम का हिस्सा रहे.

स्टीफन फ्लेमिंग चेन्नई सुपर किंग्स से हुए अलग

चेन्नई सुपर किंग्स और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना रिश्ता टूट गया है. चेन्नई सुपर किंग्स ने एक्स पर आधिकारिक पोस्ट शेयर किया, जिसमें इस बात की जानकारी दी. पोस्ट में लिखा- सुपर किंग्स और हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से अलग होने का फ़ैसला किया है. हमने साथ मिलकर IPL के इतिहास की सबसे सफल और लंबे समय तक चलने वाली साझेदारियों में से एक को साझा किया है. आपने जो विरासत बनाई है, वह हमें प्रेरित करती रहेगी. सम्मान और आभार के साथ, धन्यवाद स्टीफन.

स्टीफन फ्लेमिंग ने CSK को जिताईं 7 ट्रॉफीज

स्टीफन फ्लेमिंग 2008 में IPL के पहले सीजन में खिलाड़ी के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े थे. इसके बाद 2009 में उन्होंने टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभाली थी और फिर 18 सालों तक वह बतौर हेड कोच टीम का हिस्सा रहे. फ्लेमिंग और धोनी की जोड़ी ने चेन्नई के लिए काफी अच्छा काम किया है. फ्लेमिंग ने बतौर कोच टीम को कुल 7 ट्रॉफी जिताईं.

इसमें 5 ट्रॉफी आईपीएल में आईं, तो वहीं 2 ट्रॉफी चैम्पियंस लीग टी20 में आईं. बता दें, CSK ने यह खिताब 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में ट्रॉफी जीतीं. वहीं, उन्होंने 2010 और 2014 में सीएसके ने ट्रॉफी जीती.

काशी विश्वनाथन ने जताया आभार

CSK के मैनेजिंग डायरेक्टर केएस विश्वनाथन ने कहा, ‘शुरुआती दिनों से ही फ्लेमिंग ने सिर्फ हमारी खेलने की शैली नहीं, बल्कि इस फ्रेंचाइजी की पहचान भी तय की. उन्होंने निरंतरता, विनम्रता और टीम को सर्वोपरि रखने वाली संस्कृति बनाई. खिलाड़ियों को समझने और उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराने की उनकी क्षमता उनकी सबसे बड़ी ताकत रही है.’ 

लगातार 2 सीजन CSK ने किया खराब प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था.प्लेऑफ में क्वालीफाई करना तो छोड़िए, टीम एक-एक जीत के लिए तरसती नजर आई. चेन्नई ने 14 मैच खेले, जिसमें 6 मैच जीते और 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. इससे पहले आईपीएल 2025 में सीएसके ने 14 मैच खेले थे, जिसमें सिर्फ 4 मैच जीत सके और 10 मैच हारे. नतीजन, टीम अंक तालिका में सबसे आखिरी स्थान पर रही.

ये भी पढ़ें: ‘जल्दी-जल्दी में जो मिला, बस पहन लिया…’, वैभव की मासूमियत ने जीता दिल, बताया किससे अरेंज किया उनके लिए सूट

चेन्नई सुपर किंग्स से 18 साल बाद अलग हुए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग, CSK को 7 बार बनाया था चैंपियन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button