Sport : WI VS NZ: पहले वेस्टइंडीज को छोटे स्कोर पर समेटा, फिर 33 ओवर में कर लिया चेज, न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से जीता दूसरा वनडे #INA

WI VS NZ: न्यूजीलैंड की टीम वेस्टइंडीज दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मैच गुयाना में खेला गया. इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर मेजबानों को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया. जहां, पहले बैटिंग करने आई वेस्टइंडीज की टीम 138 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई. फिर इस आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ ये 5 मैचों की वनडे सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर आ पहुंची है.

वेस्टइंडीज 138 के स्कोर पर हुई ऑलआउट

गुयाना में खेले गए दूसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने गेंदबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम को शुरुआत तो ठीक मिली, लेकिन टीम कुछ खास नहीं कर सकी. पहले विकेट के लिए सलामी बल्लेबाज जॉन चैपमैन और एकीम ऑगस्टे ने 63 रन जोड़े. एकीम 18 और चैपमैन 43 रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद तो कोई बल्लेबाज मानो क्रीज पर टिक ही नहीं पाया और पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और महज 36 ओवर में ही पूरी वेस्टइंडीज की टीम पवेलियन लौट गई. कैरेबियाई टीम ने न्यूजीलैंड के सामने 139 रनों का लक्ष्य रखा. वेस्टइंडीज की ओर से कप्तान शे होप 7, कीसी कार्टी 18, शेरफेन रदरफोर्ड 8, आमिर जांगू 24, गुडकेशन मोटी, मैथ्यू फोर्डे 1-1, अल्जारी जोसेफ 1 रन बनाकर आउट हुए. आखिर में खेरी पैरी 7 रन पर नाबाद लौटे.

5 विकेट से जीती न्यूजीलैंड

वेस्टइंडीज के दिए 139 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने महज 32.4 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया और 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. न्यूजीलैंड की ओर से सबसे बड़ी पारी 37* रनों की टॉम लाथम ने खेली. उनके अलावा डेरिल मिचेल 28 और विल यंग ने 28 रन बनाए. हैनरी निकोल्स 17 रन पर आउट हुए. आखिर में माइकल ब्रेसवेल 24* रन पर नाबाद लौटे. इस तरह वेस्टइंडीज ने 5 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

जेडन लेनोक्स को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली. कीवी टीम के लिए माइकल ब्रेसवेल और कप्तान मिचेल सैंटनर ने 2-2 विकेट लिए. तो वहीं 31 साल के जेडन लेनोक्स ने कमाल का स्पेल फेंका और सिर्फ 19 रन देकर 5 विकेट हॉल लिया. इस शानदार गेंदबाजी के लिए जेडन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

सीरीज को किया बराबर 1-1

वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. तो वहीं अब दूसरे वनडे मैच में कीवी टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली है. इसी के साथ सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ पहुंची है. वनडे सीरीज का तीसरा मैच 16 जुलाई को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में ही खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें: IND VS ENG : आज कितने बजे शुरू होगा पहला वनडे, जहां एक्शन में दिखेंगे रोहित-विराट, जानिए कहां देख सकेंगे LIVE मुकाबला

WI VS NZ: पहले वेस्टइंडीज को छोटे स्कोर पर समेटा, फिर 33 ओवर में कर लिया चेज, न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से जीता दूसरा वनडे





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button