पंजाब कांग्रेस में बगावत पर बड़ा एक्शन आज:विदेश से लौटते ही राहुल गांधी खड़गे के घर पहुंचे; बघेल की रिपोर्ट पर चर्चा करेंगे- INA NEWS

पंजाब में कांग्रेस में बगावत के बीच विदेश से लौटते ही राहुल गांधी दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने पहुंचे हैं। जहां दोनों नेता AICC के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल की रिपोर्ट पर चर्चा करेंगे। भूपेश बघेल ने पंजाब के 6 दिन के दौरे की रिपोर्ट पार्टी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपल को सौंप दी थी। केसी वेणुगोपाल पंजाब की रिपोर्ट पर अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ चर्चा कर चुके हैं। राहुल गांधी बघेल की रिपोर्ट पर अंतिम फैसला लेंगे और उसके बाद पंजाब में कांग्रेस का भविष्य तय होगा। हालांकि भूपेश बघेल ने एक दिन पहले ही ट्वीट करके कहा है कि पंजाब में कोई सीएम फेस नहीं होगा। राहुल गांधी के चेहरे पर चुनाव लड़ा जाएगा। उधर, चरणजीत सिंह चन्नी खेमा भी आज या कल में दिल्ली कूच कर सकता है, ताकि राहुल गांधी से टाइम मिलते ही मीटिंग की जा सके। चन्नी खेमे को राहुल गांधी से मीटिंग मिलने का इंतजार है। चन्नी खेमा हाईकमान से मीटिंग की जिद पर अड़ा
पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने चन्नी गुट के साथ पंजाब दौरे के आखिरी मीटिंग की। मीटिंग में चन्नी गुट के नेताओं ने स्पष्ट कर दिया था कि उन्हें राजा वडिंग का नेतृत्व पसंद नहीं है। सुखजिंदर सिंह रंधावा ने यहां तक कह दिया कि कंप्रोाइज्ड नेता पार्टी को नहीं चाहिए। प्रताप बाजवा ने कहा कि हाईकमान को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए। भूपेश बघेल के साथ हुई बैठक में कोई फैसला नहीं हुआ और बघेल पंजाब कांग्रेस को गुटबाजी के हाल में छोड़कर दिल्ली चले गए। चन्नी खेमा अब इस मामले को लेकर पार्टी सुप्रीमो राहुल गांधी से मिलने की जिद पर अड़ा है। फिलहाल चन्नी गुट के सभी नेता चुप है और उन्होंने पूरा फोकस राहुल गांधी के साथ होने वाली मीटिंग पर कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक चन्नी गुट के शीर्ष नेताओं ने स्पष्ट कर दिया कि राहुल गांधी की मीटिंग तो मीडिया से इस मुद्दे पर बात न की जाए। ******************
ये खबरें भी पढ़ें… कांग्रेस के बागी गुट को बघेल का झटका:बोले- पंजाब में एक ही चेहरा होगा, राहुल गांधी का कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने पंजाब से लौटते ही बागी गुट को दोटूक जवाब दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को CM चेहरा बनाने की मांग को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया है। बघेल ने सोशल मीडिया (X) पर स्पष्ट लिख दिया कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी का एक ही चेहरा राहुल गांधी का है। कांग्रस के बागी गुट के लिए यह बड़ा झटका है। इससे पहले बघेल पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग को बदलने की मांग को सिरे से खारिज कर चुके हैं।(पढ़ें पूरी खबर) पंजाब कांग्रेस में संकट, चन्नी ने की इस्तीफे की पेशकश: बोले- पूर्व CM के तौर पर प्रचार कर लूंगा पंजाब कांग्रेस में टूट का खतरा थमा नहीं है। 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कैंपेन कमेटी के चेयरमैन बनाए चरणजीत चन्नी ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश कर दी है। चन्नी ने कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर ही पार्टी का प्रचार कर लेंगे। इस बारे में चन्नी ने कल, शनिवार को चंडीगढ़ में MLA राणा गुरजीत के घर हुई मीटिंग के दौरान इस्तीफा देने की बात कही (पढ़ें पूरी खबर)
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |