यूपी – Farrukhabad: विवाहिता से मिलने आए प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा, महिला युवक के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही – INA

पति की गैरमौजूदगी में विवाहिता से मिलने उसके घर आए प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जानकारी मिलने पर पति और परिजन भी घर पहुंच गए। मामला बढ़ने पर महिला ने यूपी 112 पर शिकायत की। पुलिस पति, प्रेमी और विवाहिता को थाने ले आई। महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही।




थाना क्षेत्र के एक गांव में राजमिस्त्री का काम करने वाला युवक मंगलवार को काम पर गया था। दोपहर में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र का एक युवक उसके घर में घुस गया। आसपास के लोगों ने युवक को काफी देर तक बाहर न आता देख राजमिस्त्री के पिता को सूचना दी। ग्रामीणों के साथ घर पहुंचने पर महिला ने प्रेमी को छिपाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने खोजबीन कर युवक को कमरे से पकड़ लिया। राजमिस्त्री के घर पहुंचने पर महिला ने पति व परिजन को गुस्से में देख यूपी 112 पर मारपीट की शिकायत की।


Credit By Amar Ujala

Back to top button