Sport : IND vs ENG: शुभमन गिल 80 रन पर हुए रिटायर्ड हर्ट, पैर में हो रही थी दिक्कत, रन चेज में टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका #INA

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 259 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं. गिल इस मैच में ओपनिंग करने उतरे थे और शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे. उन्होंने 25 ओवर तक बल्लेबाजी की और 80 रन बनाए, लेकिन फिर उनके दाहिने पैर के पिछले हिस्से में काफी दिक्कत हो रही थी, जिसकी वजह से उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा. इसका मतलब है कि जरूरत पड़ने पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल मैदान पर दोबारा बल्लेबाजी करने आ सकते हैं.

शुभमन गिल को होना पड़ा रिटायर्ड हर्ट

इंग्लैंड के खिलाफ इस वनडे मुकाबले में शुभमन गिल काफी शानदार फॉर्म में नजर आए और मैदान के चारो तरफ बेहतरीन शॉट लगा रहे थे, लेकिन फिर अचानक उनके पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव (Cramp) आया. कई बार फिजियो ने मैदान पर आकर गिल के पैरों की जांच की, लेकिन ज्यादा दर्द होने की वजह से गिल रन नहीं ले पा रहे थे, जिसके कारण उन्हें आखिरकार मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा. उम्मीद है कि यह सिर्फ ऐंठन है और कुछ गंभीर नहीं है. 

शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के बीच हुई शतकीय साझेदारी

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 259 रनों का लक्ष्य रखा है. इसके जवाब में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम इंडिया की पारी का आगाज किया. हालांकि रोहित कुछ खास नहीं कर पाए और 11 रन बनाकर आउट हो गए. फिर विराट कोहली भी 5 रन बनाकर चलते बने.

इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों के जल्दी विकेट गिरने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की, लेकिन उनकी पैर में दिक्कत होने लगी, जिसके बाद गिल को 80 रन पर रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा. उनके पास शतक लगाने का मौका था. हालांकि टीम और फैंस चाहेंगे कि गिल जल्दी फिट हो जाएं और फिर से मैदान पर लौटें.

शुभमन गिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाया लगातार चौथा अर्धशतक

भारतीय कप्तान शुभमन गिल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना लगातार चौथा अर्धशतक लगाया है. इस सीरीज से पहले घर में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में गिल ने फिफ्टी लगाई थी. इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ पहले और दूसरे वनडे मैच में गिल ने अर्धशतक लगाया था. अब इंग्लैंड के खिलाफ भी भारतीय कप्तान ने अपनी बेहतरीन फॉर्म को जारी रखा है. इस मैच में गिल 75 गेंदों पर 80 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और एक छक्का निकला है. उम्मीद है कि शुभमन गिल की इंजरी ज्यादा गंभीर न हो और इस मैच में जरूरत पड़ने पर वह बल्लेबाजी करने आएं.

यह भी पढ़ें:  IND vs ENG: भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज पर मंडराया खतरा, सामने आई बड़ी अपडेट

IND vs ENG: शुभमन गिल 80 रन पर हुए रिटायर्ड हर्ट, पैर में हो रही थी दिक्कत, रन चेज में टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button