Sport : कौन-कौन खेलेगा वर्ल्ड कप 2027 अभी नहीं कंफर्म, खुद कप्तान शुभमन गिल ने दे दिया ऐसा बयान, बोले- 'अभी तो हम बस…' #INA

Shubman Gill Statement After Win First ODI: इंग्लैंड के साथ खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार खेल दिखाया और 6 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही 3 मैचों की इस सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला नहीं चला. मगर, कप्तान शुभमन गिल, वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ने अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. तो आइए जानते हैं मैच खत्म होने के बाद कैप्टन गिल ने क्या-क्या कहा…
‘बहुत आत्मविश्वास मिलता है’
इंग्लैंड के साथ खेले गए पहले वनडे मैच में 259 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की बल्लेबाजी के टॉप ऑर्डर में शुभमन गिल का बल्ला चला. वहीं, रोहित शर्मा 11 और विराट कोहली 5 रन बनाकर ही अपना विकेट गंवा बैठे. फिर श्रेयस अय्यर ने 35, वॉशिंगटन सुंदर ने 52* और अक्षर पटेल ने 57* रन बनाकर टीम इंडिया को जीत की दहलीज पार कराई. ऐसे में जीत के बाद कप्तान शुभमन गिल ने माना कि यदि टीम का मिडिल ऑर्डर और लोअर मिडिल ऑर्डर अच्छा करता है, तो टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को कॉन्फिडेंस मिलता है.
पहले वनडे में मिली जीत के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, “जब आप अपने मिडिल ऑर्डर और लोअर मिडिल ऑर्डर को इस तरह से रन बनाते और टीम के लिए मैच खत्म करते हुए देखते हैं, तो एक कप्तान और टॉप ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर आपको बहुत कॉन्फिडेंस मिलता है.”
Job completely done in style ✅#TeamIndia cruise . a 6️⃣-wicket victory . take a 1-0 lead in the ODI series 💙
Scorecard ▶️ https://t.co/2sg194tpxH #TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/PnUDkcVLyr
— BCCI (@BCCI) July 14, 2026
क्यों करना चाहते थे पहले गेंदबाजी?
पहले गेंदबाजी करने की इच्छा पर बात करते हुए गिल ने कहा, “सच कहूं तो, यह हमारे कॉम्बिनेशन के बारे में अधिक था. हमारा बॉलिंग अटैक थोड़ा युवा है, इसलिए हमारी बैटिंग हमारी बॉलिंग की तुलना में थोड़ी ज्यादा एक्सपीरियंस है. इसलिए, सीरीज के पहले मैच में हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे ताकि अगर 320 का भी लक्ष्य हो, तो हमें अपने बल्लेबाजी क्रम पर भरोसा है कि हम उसे चेज कर लेंगे.”
शुभमन गिल ने इसे माना जीत का अहम पहलू
भारत की जीत में अपने फेवरेट पहलू के बारे में कैप्टन शुभमन गिल ने कहा, “मुझे लगता है कि मिडिल ओवर्स में हमने जिस तरह से गेंदबाजी की, वह बहुत अच्छा था. मुझे लगता है कि 10 ओवर्स में वे 50 के आसपास थे. हमने पहले 6-7 ओवर्स में शानदार गेंदबाजी की. गेंद थोड़ी हरकत कर रही थी और हमने सही जगहों पर गेंदबाजी की. और फिर पावरप्ले के आखिर में वे थोड़ा आगे निकल गए. हम दबाव में आ गए. लेकिन मुझे लगता है कि हमने जिस तरह से वापसी की और वे पांच विकेट लिए, वह बहुत महत्वपूर्ण था.”
वर्ल्ड कप के लिए आजमा रहे हैं अलग-अलग कॉम्बिनेशंस
इंग्लैंड के साथ खेली जा रही वनडे सीरीज यकीनन दोनों ही टीमों के लिए अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से काफी अहम है. कप्तान गिल ने खुलासा किया कि टीम मैनेजमेंट अलग-अलग कॉम्बिनेशंस को ट्राई कर रही है, ताकि वह टूर्नामेंट के लिए बेस्ट प्लेइंग-11 तैयार कर सके.
2027 वर्ल्ड कप से पहले कॉम्बिनेशन के साथ प्रयोग पर शुभमन ने कहा, “हम वास्तव में अलग-अलग कॉम्बिनेशन आजमा रहे हैं ताकि यह देख सकें कि किस तरह का कॉम्बिनेशन हमें गेंदबाजी और बल्लेबाजी, दोनों विभागों में सबसे अच्छी गहराई देता है. मुझे लगता है कि जिस विकेट पर हम खेले, वहां की स्थितियां साउथ अफ्रीका जैसी ही होंगी. नई गेंद से बल्लेबाजों के लिए यह आसान नहीं था. गेंद थोड़ी हरकत कर रही थी, गेंद उछल रही थी.”
A truly flawless all-round performance 🌟
Axar Patel bags the well-deserved POTM award for his 4️⃣-wicket haul and vital half-century 🔥
Scorecard ▶️ https://t.co/2sg194tpxH #TeamIndia | #ENGvIND | @akshar2026 pic.twitter.com/eSGYHXzXll
— BCCI (@BCCI) July 14, 2026
“नई गेंद से रन बनाना इतना आसान नहीं था. लेकिन, विकेट अच्छी तरह से सेट हो गया और मुझे लगता है कि साउथ अफ्रीका में भी कंडीशंस वैसी ही होंगी. इसलिए अगर हम इस तरह के विकेटों पर अलग-अलग कॉम्बिनेशन आजमा सकते हैं, तो यह हमारे लिए बहुत अच्छा होगा.”
ये भी पढ़ें: IND vs ENG 1st ODI: शुभमन गिल-श्रेयस अय्यर के बाद अक्षर-सुंदर का धमाल, भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से चटाई धूल
कौन-कौन खेलेगा वर्ल्ड कप 2027 अभी नहीं कंफर्म, खुद कप्तान शुभमन गिल ने दे दिया ऐसा बयान, बोले- 'अभी तो हम बस…'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,