Sport : 'मेरा सबसे बड़ा सपना सच हो गया…', फ्रांस को एकतरफा अंदाज से हराकर 16 साल बाद फाइनल में पहुंची स्पेन #INA

FIFA WORLD CUP 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच स्पेन और फ्रांस के बीच खेला गया. इस मुकाबले में जो हुआ, उसने इतिहास रच दिया. स्पेन की टीम ने डलास के स्टेडियम में फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई. वहीं, किलियन एमबाप्पे की टीम आगे नहीं बढ़ सकी और सेमीफाइनल से ही बाहर हो गई. ये महज दूसरी बार है, जब स्पेन की टीम ने फाइनल में जगह बनाई है. इससे पहले उन्होंने 2010 में ये कारनामा किया था.

स्पेन ने सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराया

फीफा विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली. टेक्सास के आर्लिंग्टन स्थित डलास स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में स्पेन ने शुरुआत से ही गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और फ्रांस को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. मैच का पहला गोल मिकेल ओयारज़ाबाल ने 22वें मिनट में पेनल्टी पर किया, जो लामिन यामाल पर हुए फाउल के बाद मिली थी.

इसके बाद 58वें मिनट में पेड्रो पोरो ने दानी ओल्मो के शानदार पास पर दूसरा गोल दागकर स्पेन की बढ़त दोगुनी कर दी. दूसरी ओर, किलियन एम्बाप्पे की अगुआई वाली फ्रांसीसी टीम पूरे मैच में प्रभावी आक्रमण नहीं कर सकी और स्पेन की मजबूत रक्षापंक्ति को भेदने में नाकाम रही. इस जीत के साथ स्पेन ने विश्व कप फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली, जबकि फ्रांस का लगातार तीसरी बार फाइनल खेलने का सपना टूट गया.

फाइनल में पहुंचकर खुशी से झूमे खिलाड़ी

फ़ाइनल में पहुंचने के बाद 26 साल के पोरो का उत्साह साफ दिख रहा था. अब फ़ाइनल में स्पेन का मुकाबला इंग्लैंड या अर्जेंटीना में से किसी एक टीम से होगा. सेमीफाइनल मैच में स्पेन की ओर से 2 गोल हुए, जिसमें एक गोल मिकेल ओयारजाबाल और पेड्रो पोरो ने किए. वहीं इस बड़ी जीत के बाद पोरो काफी खुश नजर आए और उन्होंने बताया कि उनका सबसे बड़ा सपना सच हो गया है.

पोरो ने कहा, “यह एक सपना सच होने जैसा है. सच कहूं तो, यह मेरा सबसे बड़ा सपना था. टीम के लिए बहुत ज्यादा खुश हूं. शुरू से आखिर तक हमने शानदार खेल दिखाया. आगे बढ़ने के लिए हमने हर मुमकिन कोशिश की. हमें पता था कि हमारा मुकाबला एक बहुत मजबूत टीम से है और हमने सब कुछ बहुत अच्छे से किया. यह टीम की कोशिश है, यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है. मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि इतने शानदार प्रदर्शन के लिए सभी को बधाई.”

दूसरे सेमीफाइनल पर होंगी सबकी नजरें

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल पर सभी की नजरें टिकी होंगी, जो अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला है. ये मैच 16 जुुलाई को भारतीय समयानुसार रात 12.30 बजे अटलांटा स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं फ्रांस की टीम अब दूसरे सेमीफाइनल में हार का सामना करने वाली टीम के खिलाफ तीसरे स्थान का मुकाबला 19 जुलाई को खेलेगी. जबकि जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी और फिर स्पेन के साथ फाइनल मैच खेलेगी.

ये भी पढ़ें: 29 जून से होगी फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 की शुरुआत, यहां जानिए कब किससे भिड़ेगी कौन सी टीम

'मेरा सबसे बड़ा सपना सच हो गया…', फ्रांस को एकतरफा अंदाज से हराकर 16 साल बाद फाइनल में पहुंची स्पेन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button