Sport : अक्षर पटेल का आया बड़ा बयान, इंग्लैंड को हराकर प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के बाद बोली बड़ी बात #INA

IND vs ENG : भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के साथ खेले गए पहले वनडे मैच में 6 विकेट से जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. इस जीत में टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने अहम योगदान दिया. लेकिन टीम के स्टार स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने गेंद और बल्ले के साथ शानदार प्रदर्शन किया और इस मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता. उनके प्रदर्शन की तारीफ क्रिकेट जगत में चारों ओर हो रही है.
अक्षर पेटल ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच
इस मुकाबले में अक्षर पटेल ने पहले गेंदबाजी करते हुए 9.5 ओवर में कुल 62 रन खर्च किए और 4 अहम विकेट चटकाए. अक्षर ने लियाम डॉसन (68), जोफ्रा आर्चर (12), आदिल राशिद (1) और जोश टंग (0) को पवेलियन भेज दिया.
𝐏𝐚𝐫𝐭𝐧𝐞𝐫𝐬𝐡𝐢𝐩 𝐛𝐫𝐞𝐚𝐤𝐞𝐫. 𝐅𝐢𝐧𝐢𝐬𝐡𝐞𝐫. 𝐌𝐚𝐭𝐜𝐡-𝐰𝐢𝐧𝐧𝐞𝐫.
A brilliant all-round performance from #AxarPatel powered India . a winning start in the ODI series. 💪#ENGvIND 2nd ODI 👉 THU, 16th JULY, 4:30 PM on JioHotstar! pic.twitter.com/vsi2CAv9Hk
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 15, 2026
इसके बाद अक्षर पटेल ने बल्लेबाजी में अपना कमाल दिखाया, जब इंडियन क्रिकेट टीम 4 विकेट खो चुकी थी और उनके कप्तान शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से वापस चले गए थे. तब अक्षर क्रीज पर आए. उन्होंने शानदा बैटिंग की और टीम को जीत दिलाई. इस मुकाबले में अक्षर ने 52 बॉल में 5 चौके और 1 छक्के के साथ 57 रनों की पारी खेली.
A truly flawless all-round performance 🌟
Axar Patel bags the well-deserved POTM award for his 4️⃣-wicket haul and vital half-century 🔥
Scorecard ▶️ https://t.co/2sg194tpxH #TeamIndia | #ENGvIND | @akshar2026 pic.twitter.com/eSGYHXzXll
— BCCI (@BCCI) July 14, 2026
अक्षर पटेल ने प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के बाद दिया बड़ा बयान
अक्षर पटेल ने कहा कि, ‘जाहिर है, जिस तरह से टी20 सीरीज गई, मुझे लगता है कि यह हमारे लिए एकदम सही शुरुआत है और आज मैंने जिस तरह से परफॉर्म किया, उससे मैं बहुत खुश हूं. मुझे लगता है कि मैंने एक खास एरिया में बॉलिंग की है. मुझे लगा कि मुझे बॉलिंग करनी है, आप जानते हैं, अपनी पेस बदलनी है और स्टंप टू स्टंप बॉलिंग करनी है और मैंने ठीक वही किया जो मैं करना चाहता था और मैं लकी हूं कि मुझे चार विकेट मिले हैं’.
अक्षर ने आगे कहा कि, उसके बाद बैटिंग में मुझे लगता है कि हमें बहुत अच्छी शुरुआत मिली और फिर हमें बस यह जानना होगा कि हम गेम में आगे हैं. इसलिए हमें बस स्ट्राइक रोटेट करनी होगी और हमें गेम को अच्छे से खत्म करना होगा. जब मैं वहां गया, तो मुझे लगता है कि वाशिंगटन वहां था. हम सोच रहे थे कि हम अभी कुछ विकेट खो चुके हैं, हमें अभी एक पार्टनरशिप बनानी होगी और चार, पांच ओवर के बाद हम सोचेंगे कि हमें क्या करना है क्योंकि जिस तरह से हमने शुरुआत की है, मुझे लगता है कि हम गेम में आगे हैं. इसलिए हमें बस पार्टनरशिप बनानी है और गेम खत्म करना है’.
Axar Patel shows his class with the bat too! 🔥
Stepping up when India needed him the most, Axar anchors the chase with a brilliant fifty.#ENGvIND 1st ODI 👉 Streaming LIVE on JioHotstar! pic.twitter.com/qVUUbaX38s
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 14, 2026
कैसा रहा मैच का हाल
इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया. इसके बाद इंग्लैंड ने 47.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 258 रन बनाए. इसके बाद इंडिया ने 45.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया. इंडिया के लिए बल्ले से शुभमन गिल ने 80, वाशिंगटन सुदंर ने 52 और अक्षर पटेल ने 57 रनों की पारी खेली. वहीं गेंद के साथ गुरनुर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2, जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट हासिल किया. वहीं अक्षर को सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल हुए.
ये भी पढ़ें : शुभमन गिल क्या खेल पाएंगे दूसरा वनडे मैच? जानिए हैमस्ट्रिंग की चोट को ठीक होने में लगता है कितना वक्त
अक्षर पटेल का आया बड़ा बयान, इंग्लैंड को हराकर प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के बाद बोली बड़ी बात
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,