Sport : 'उन्होंने मुझे बेहतर क्रिकेटर बनने में…' वाशिंगटन सुंदर का गौतम गंभीर पर बड़ा बायन, आशीष नेहरा को याद कर बोली ये बात #INA

Washington Sundar on Gautam Gambhir : भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिनर ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे की जीत में अहम योगदान दिया. उन्होंने भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर पर बीते मंगलवार को खेले गए पहले वनडे मैचों में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया. भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में लगातार छठवीं जीत मिली है. गिल की कप्तानी में भारत का विजय रथ इंग्लैंड के खिलाफ जारी है.  

इस जीत में सुंदर ने अहम भूमिका निभाई और नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. इस पारी के बाद उन्होंने पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बात की और टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर बड़ा बयान दिया. इसके साथ ही उन्होंने आशीष नेहरा को लेकर भी बात की है. वाशिंगटन सुंदर ने क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं. 

वाशिंगटन सुदंर ने गौतम गंभीर पर दिया बड़ा बायन

वाशिंगटन सुंदर ने कहा कि, ‘मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि लोगों ने हमेशा मेरे स्किल सेट पर भरोसा किया है. गौतम गंभीर भाई ने हमेशा मुझे यह समझने में मदद की है कि मैं बल्ले से क्या कर सकता हूं. उन्होंने मुझे अपना गेम बेहतर ढंग से समझने में मदद की है. यहां तक ​​कि गुजरात टाइटंस में आशीष नेहरा भाई ने भी हमेशा यह पक्का किया है कि वो मुझे एक इंसान और एक क्रिकेटर, दोनों तरह से खुद को बेहतर ढंग से समझने में मदद करें. मैं सच में शुक्रगुजार हूं कि मेरे आस-पास ऐसे लोग हैं, जो मुझे हर दिन एक बेहतर क्रिकेटर बनने में मदद कर रहे हैं’.

वाशिंगटन सुंदर ने लगाया अर्धशतक

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए इस पहले वनडे मैच में वाशिंगटन सुदंर नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने के लिए आए. उन्होंने मैच को तब संभाला जब अगर इंडियन क्रिकेट टीम और विकेट खो देती तो उस पर जीत का खतरा मडंराने लगता. इस सब के बीच वाशिंगटन सुंदर ने अक्षर पटेल के साथ पारी को आगे बढ़ाया और नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिला दी.

वाशिंगटन सुंदर ने अपनी इस पारी के दौरान 63 बॉलों का सामना किया. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 52 रनों की पारी खेली. इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 82.53 का रहा था. 

इस मैच की बात करें तो, इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 47.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 258 रन बनाए. इसके बाद इंडिया ने 45.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया. भारत के लिए अक्षर पटेल ने 4 विकेट लेकर और 57 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीता.

ये भी पढ़ें : ‘मैं उनको थैंक्यू कहना चाहूंगा…’ कप्तान या कोच ने नहीं बल्कि इस खिलाड़ी ने की गुरनूर बराड़ की मदद, खुद किया नाम का खुलासा

'उन्होंने मुझे बेहतर क्रिकेटर बनने में…' वाशिंगटन सुंदर का गौतम गंभीर पर बड़ा बायन, आशीष नेहरा को याद कर बोली ये बात





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button