UP News: ग्रेटर नोएडा में नशे का हाई वोल्टेज ड्रामा! सड़क पर चादर ओढ़कर सोया शराबी, महिला ने काटा हंगामा – INA

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में कुछ घंटों के अंतराल में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से नशे में हंगामे की घटनाएं सामने आई है. एक तरफ सूरजपुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत व्यक्ति सड़क के बीचों बीच चादर ओढ़कर सो गया, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं दूसरी ओर दादरी थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी में नशे में धुत महिला ने सड़क पर बैठकर जमकर हंगामा किया. पुलिस व स्थानीय लोगों से अभद्रता की. दोनों घटनाओं ने सार्वजनिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.
पहला मामला सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के क्राउन प्लाजा होटल के पास का है. यहां एक व्यक्ति दिनदहाड़े सड़क के बोचो-बीच चादर ओढ़ कर सो गया. आसपास से वाहन गुजराते रहे लेकिन वह बेखबर पढ़ रहा. राहगीरों ने पहले उसे उठाने की कोशिश की लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सड़क से हटाया. जांच में पता चला कि उसने अत्यधिक शराब पी रखी थी. पुलिस ने उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की.
नशे में धुत महिला का हंगामा
दूसरी घटना दादरी कोतवाली क्षेत्र के म्यु सेक्टर 2 स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट की है. यहां एक महिला नशे की हालत में सड़क पर बैठ गई, जिससे समिति के लोगों और स्कूली बसों की आवाजाही प्रभावित हुई. लोगों ने समझाने की कोशिश की तो महिला ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया. सूचना पर पुलिस का भी उसने सहयोग नहीं किया और अपना नाम पता बताने से इनकार कर दिया. बाद में महिला ने पैसे ना होने के बाद कही, जिसके बाद समिति के लोगों ने उसे 500 रुपए देकर ऑटो से रवाना कर दिया.
दो घटनाएं एक जैसी चिंता
दोनों घटनाएं अलग-अलग थाना क्षेत्र की है लेकिन एक समान तस्वीर पेश करती है. सार्वजनिक स्थानों पर नशे की हालत में इस तरह का व्यवहार न केवल संबंधित व्यक्ति की जान को खतरे में डालता है, बल्कि रहागीरों और आम लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर जोखिम पैदा करता है. इन घटनाओं ने सार्वजनिक स्थानों पर नशे की बढ़ती प्रवृत्ति और उससे निपटने के लिए प्रभारी कार्रवाई की जरूरत को फिर से सामने ला दिया है. वहीं दोनों मामलों में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय-समय पर ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाती है.
ग्रेटर नोएडा में नशे का हाई वोल्टेज ड्रामा! सड़क पर चादर ओढ़कर सोया शराबी, महिला ने काटा हंगामा
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,