खबर शहर , UP: ताज के पास सड़क पर सजी अवैध सब्जी मंडी, जाम और दुर्गंध से लोगों का जीना हुआ मुहाल; डीएम को सौंपा ज्ञापन – INA

ताजमहल के पास ताजनगरी फेज-2 के 100 फुटा रोड पर संचालित अवैध सब्जी मंडी के विरोध में स्थानीय लोगों ने मंडलायुक्त और डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि अवैध फड़ों के लगने से रास्ता लगभग बंद हो गया है। पूरे क्षेत्र में सड़े फल सब्जियों से भयंकर दुर्गंध फैल रही है। यहां एक दर्जन से ज्यादा आवासीय सोसाइटियों के निवासियों, मरीजों, स्कूली बच्चों और पर्यटकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसे स्थानांतरित किया जाए।

ये भी पढ़ें –  आज से बंद होंगे शुभ कार्य: शहनाइयों पर लगा विराम, 23 तक गुप्त नवरात्र; यहां देखें साल के आखिरी विवाह मुहूर्त

क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि तड़के तीन बजे से ही सब्जियों से लदे मालवाहक वाहन 100 फुटा रोड पर पहुंचने लगते हैं। 200 से अधिक ठेलों के कारण जाम लगता है। कृष्णा एवेन्यू, शंकर ग्रीन, ताज रॉयल, लक्स पैराडाइज़, एचआईजी हाईट्स और पंचवटी सोसाइटियों के निवासियों ने शिकायत की है कि सड़क पर पड़े कूड़े और सड़ी-गली सब्जियों से उठती दुर्गंध से रहना मुश्किल हो गया है। अतिक्रमण के कारण दुर्घटनाओं का अंदेशा है। फाइव स्टार होटलों में ठहरने वाले विदेशी पर्यटकों के सामने भी ताजनगरी की छवि धूमिल हो रही है। निवासियों ने प्रशासन से सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर नियमित निगरानी की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें –  जनकपुरी महोत्सव 2026: नेपाल में जैसा है जनक महल, वैसा ही आगरा में सजेगा; मिथिला संस्कृति की दिखेगी भव्य झलक

एंबुलेंस और पर्यटक थाने का रास्ता जाम

अवैध मंडी के कारण पास स्थित पाठक हॉस्पिटल और सुश्रुत हेल्थ केयर में आने वाले मरीजों की जान पर बन आती है। एंबुलेंस अक्सर जाम में फंस जाती हैं। वहीं, पास ही स्थित पर्यटक थाने का एक तरफ का रास्ता भी इन अवैध आढ़तियों और फल-सब्जी वालों ने पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया है।

ये भी पढ़ें –  UP: कर्जदारों से बचने के लिए दांव पर लगा दी 10 वर्षीय बेटी, कारोबारी ने की ऐसी हरकत; पुलिस भी रह गई सन्न

इन सोसाइटियों के पदाधिकारियों ने खोला मोर्चा

समस्या के समाधान के लिए कृष्णा एवेन्यू के अध्यक्ष नवनीत शर्मा, महामंत्री राजू सलूजा, शंकर ग्रीन के सचिव अंकित अग्रवाल, ताज रॉयल के दिलीप व सुमित भारद्वाज और सहर्ष वेलफेयर सोसाइटी सहित कई कॉलोनियों ने एकजुट होकर प्रशासन से सख्त और स्थायी कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें –  डीएसएस पिटाई प्रकरण: डीआरएम कार्यालय पर छह घंटे हंगामा, हाथापाई और धक्का-मुक्की; मची रही अफरा-तफरी

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button