Sport : Explainer: फुटबॉल मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ियों में हो जाए मारपीट, तो मिलती है क्या सजा? जानिए नियम #INA

FIFA World Cup 2026: इन दिनों दुनिया भर में फीफा वर्ल्ड कप 2026 की धूम है. अब वर्ल्ड कप का सफर अपने समापन की ओर पहुंच चुका है. 11 जून 2026 से शुरू हुआ ये टूर्नामेंट अब 19 जुलाई 2026 को चैंपियन मिलने के साथ ही समाप्त हो जाएगा. कनाडा, मैक्सिको और संयुक्त राज्य अमेरिका की ज्वाइंट मेजबानी में शुरू हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा. स्पेन ने फ्रांस को हराकर और अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल  में धूल चटाकर फाइनल में प्रवेश किया है.

अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को दूसरे सेमीफाइनल में बीते रात 2-1 से हरा दिया. इस जीत के बाद अर्जेंटीना ने जमकर अटलांटा के अटलांटा स्टेडियम में जश्न मनाया लेकिन ये जश्न फीका तब पड़ गया, जब इंग्लैंड और अर्जेंटीना के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए. इन खिलाड़ियों के बीच में हाथापाई हो गई. दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच मारपीट का ये पूरा मामला फैंस खत्म होने के बाद जश्न मनाने के दौरान सामने आया है. 

मैच के बाद खिलाड़ियों के बीच हुई मारपीट

दरअसल, फीफा वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ी आपस में भिड़ गए. इस मैच के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वायरल वीडियो में इंग्लैंड के मिडफील्डर जूड बेलिंघम ने अर्जेंटीना के वैलेंटिन बारको को सिर के पीछे थप्पड़ मारा. इसके बाद अर्जेंटीना के अन्य खिलाड़ी भी आ गए और जूड से लड़ने लगे. इस पूरे मामले को देककर इंग्लैंड के खिलाड़ी भी आए और वैलेंटिन के ऊपर हवी होने की कोशिश करने लेग. 

आपको बता दें कि, अर्जेंटीना से मिली हार के बाद इंग्लैंड के मिडफील्डर जूड बेलिंघम मैदान पर अकेले खड़े हुए थे. वो काफी ज्यादा मायूस थे, उनके चेहरे से सेमीफाइल हारने की निराशा साफ देखी जा सकती थी. वो फाइनल में नहीं पहुंच पाने के चलते पूरी तरह से टूट गए थे. उनके बगल में ही अर्जेंटीना के प्लेयर जीत का जश्न मना रहे थे. इस दौरान वहां से अर्जेंटीना के वैलेंटिन बारको गुजर कर गए.

अर्जेंटीना के वैलेंटिन बारको ने इंग्लैंड के जूड बेलिंघम को कोई कमेंट किया, जिस पर वो भड़ गए और उनका गुस्सा फूट पड़ा. जूड बेलिंघम ने आव देखा न ताव और बगैर सोचे समझे वैलेंटिन बारको सिर पर थप्पड़ मार दिया. इसके बाद दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई. इस दौरान अर्जेंटीना के अन्य प्लयेर भी जूड के साथ भिड़ते हुए नजर आए.  

मैच खत्म होने के बाद हुई लड़ाई में भी क्या खिलाड़ियों को मिलती है सजा?

ऐसे में अब फैंस के मन में सवाल आ रहा होगा कि, मैच के दौरान अगर ये लड़ाई हुई होती तो रेफरी द्वारा उन्हें तुरंत सजा दी जाती. ये लड़ाई इन खिलाड़ियों में मैच के बाद हुई है. ऐसे में क्या अब इन खिलाड़ियों को कोई सजा मिलेगी. इन पर कोई एक्शन लिया जाएगा. तो आज हम आपको इसके बारे में ही बताने वाले हैं, हम आपके मन में उठ रहे हर सवाल को शांत कर देंगे. 

क्या कहता है नियम?

फुटबॉल मैच के खत्म होने के बाद अगर मैदान पर खिलाड़ी आपस में मारपीट, धक्का-मुक्की या हिंसक व्यवहार (Violent Conduct) करते हैं. तब भी उनको सजा दी जाती है. ऐसा करने वाले खिलाड़ियों पर सख्त कार्रवाई की जाती है. क्योंकि मैच रेफरी का अधिकार केवल खेल (मैच) खत्म होने तक ही सीमित नहीं होता, बल्कि रेफरी मैच के बाद मैदान छोड़ने तक अनुशासन बनाए रखने के लिए भी जवाबदेह होता है. ऐसे में मैदान छोड़ने तक रेफरी के पास पूरी पावर होती है कि वो खिलाड़ियों को फीफा (फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन) के नियमों के तहत दोषी खिलाड़ियों की सजा दे सके. 

आपको बता दें कि, अगर आप सोच रहे हैं कि मैच खत्म हो गया तो खिलाड़ियों को सजा नहीं मिलेगी. तो आप गलत है. अगर फुटबॉल मैच समाप्त हो गया है और उसके बाद खिलाड़ियों के बीच मैदान पर लड़ाई हुई है तो, भी फीफा और IFAB के नियम लागू होते हैं. फुटबॉल में मैच की अंतिम सीटी बजने के बाद भी रेफरी एक्शन लेता है. वो अपनी रिपोर्ट में ऐसी घटनाओं का उल्लेख कर सकता है और खिलाड़ियों अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाती है.

Match Referee
Match Referee Photograph: (ani)

सजा देने से पहले इन बातों का रखा जाता है ध्यान?

फुटबॉल मैच के बाद सजा देने से पहले देखा जाता है कि खिलाड़ियों को बीच हुई मारपीट कितनी गंभीर है. खिलाड़ी ने पहले भी ऐसा किया है या नहीं, इस बात का भी ध्यान रखा जाता है. क्या इस मारपीट और लड़ाई के दौरान किसी खिलाड़ी या अधिकारी को चोट पहुंची. ये भी देखा जाता है. झगड़े में कई खिलाड़ी शामिल थे या नहीं इस पर भी नजर रखी जाती है.

खिलाड़ियों को मिलती है क्या सजा?

रेड कार्ड – खिलाड़ी मैदान लड़ाई करते है या हिंसक व्यवहार करते हैं तो उसे रेफरी के द्वारा रेड कार्ड दिया जाता है. ये रेड कार्ड तब भी दिया जाता है जब मैच समाप्त हो जाता है. मैच के बाद रेड कार्ड मिलने पर आप अगले मैच में हिस्सा नहीं ले पाते हैं. 

निलंबन – खिलाड़ी जब मैदान पर लड़ाी करते हैं तो उस पर कम से कम एक मैच का निलंबन लगाया जाता है. गंभीर मारपीट पर कई मैचों का बैन लगाया जा सकता है. इसमें मुक्का मारा, लात मारी, सिर से टक्कर मारी या अन्य गंभीर हिंसा शमिल हैं. फीफा या संबंधित फुटबॉल संघ 2, 3, 4, 5 या उससे अधिक मैचों का प्रतिबंध लगा सकता है.

जुर्माना – फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच हुई मारपीट या लड़ाई पर उन पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है. ऐसे स्थिति में खिलाड़ी, क्लब या राष्ट्रीय टीम पर आर्थिक जुर्माना भी लगाया जा सकता है. इसके अलावा घटना अधिक गंभीर हो, तो लंबी अवधि का निलंबन या फुटबॉल से संबंधित गतिविधियों पर भी रोक लग सकती है.

ये भी पढ़ें : Explainer: क्या सोने की बनी होती है फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी? जानिए इसे बनाने की पूरी प्रक्रिया

Explainer: फुटबॉल मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ियों में हो जाए मारपीट, तो मिलती है क्या सजा? जानिए नियम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button