Technology, Ai+ Nova 2 सीरीज भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी, रंग बदलने वाली LED लाइट्स और 144Hz डिस्प्ले के साथ एंट्री — INA

घरेलू टेक ब्रांड Ai+ ने भारतीय बाजार में अपनी नई Nova 2 स्मार्टफोन सीरीज पेश कर दी है। कंपनी ने इस सीरीज के तहत Nova 2 Pro और Nova 2 Neo नाम से दो नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। दोनों फोन 15 हजार रुपये से कम कीमत वाले वर्ग को ध्यान में रखकर उतारे गए हैं। इनमें बड़ी 6000mAh बैटरी, 48 मेगापिक्सल कैमरा और एंड्रॉयड 16 आधारित नया ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।
इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत Nova 2 Pro का पिछला हिस्सा है, जहां कस्टम LED लाइट्स दी गई हैं। ये लाइट्स कॉल, मैसेज और अन्य नोटिफिकेशन आने पर अलग-अलग रंगों में चमकती हैं।
कितनी है कीमत?
Nova 2 Neo की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। वहीं Nova 2 Pro की शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है। कंपनी Nova 2 Pro पर 1,000 रुपये का बैंक छूट भी दे रही है। दोनों स्मार्टफोन दो-दो स्टोरेज विकल्पों में बेचे जाएंगे।
यह भी पढ़ें: OnePlus अमेरिका और यूरोप से समेटेगा कारोबार, 2027 तक भारत में भी बंद हो सकता है ब्रांड
Ai+ Nova 2 Pro के फीचर्स
- Nova 2 Pro में 6.9 इंच की फुल HD+ स्क्रीन दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स की अधिकतम चमक को सपोर्ट करती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए 2.5D ग्लास लगाया गया है। फोन की मोटाई 8.2 मिमी और वजन 213 ग्राम है।
- फोटोग्राफी के लिए इसमें 48 मेगापिक्सल का Sony IMX582 मुख्य कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सामने की ओर 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है।
- यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 आधारित नेक्स्ट क्वांटम ओएस पर चलता है। इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 7100 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली-G610 प्रोसेसर दिया गया है।
- फोन में 6000mAh बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग, स्टीरियो स्पीकर, 3.5 मिमी हेडफोन जैक, एफएम रेडियो, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और धूल-पानी से सुरक्षा के लिए IP65 रेटिंग भी मिलती है।
यह भी पढ़ें: Redmi Note 17 और Note 17 Pro लॉन्च: 9000mAh की दमदार बैटरी, फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले और 67W फास्ट चार्जिंग भी
Ai+ Nova 2 Neo के फीचर्स
- Nova 2 Neo में 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।
- फोन में 48 मेगापिक्सल Sony IMX582 मेन कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।
- इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 प्रोसेसर और माली-G57 MC2 ग्राफिक्स प्रोसेसर दिया गया है। यह भी एंड्रॉयड 16 बेस्ड नेक्स्ट क्वांटम ओएस पर चलता है।
- बैटरी की बात करें तो इसमें भी 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन को भी IP65 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षित रहता है।