Sport : हो गया खुलासा! संजू सैमसन को ड्रॉप कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों दिया गया हड़बड़ी मौका, सिर्फ एक रिपोर्ट से सब हुआ साफ #INA

Vaibhav Sooryavanshi and Sanju Samson: भारतीय क्रिकेट टीम में काफी समय से उथल-पुथल मची हुई है. भारतीय टीम मैनेजमेंट को लेकर तरह-तरह की बातें सामने लगातार आ रही हैं. आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टी20 फॉर्मेट में क्लीन स्वीप होने के बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी और गौतम गंभीर की कोचिंग पर सवाल उठने लगे. टीम में मनमुटाव और दो ग्रुप बंटने की बातें भी सामने आई. तमाम रिपोट्स में दावा किया गया कि संजू सैमसन का टी20 करियर लगभग टीम इंडिया में समाप्त हो चुका है.

वहीं वैभव सूर्यवंशी को मौका देकर संकेत दिया गया कि इंडियन क्रिकेट टीम भविष्य की ओर देख रही है, लेकिन न तो संजू चले और न वैभव चल पाए. ये दोनों ही खिलाड़ी फ्लॉप रहे और अब सामने आ रही कुछ रिपोर्ट्स में एक अलग ही कहानी निकलकर सामने आई है, जिसके तहल संजू को बाहर करना गौतम गंभीर का फैसला नहीं था बल्कि, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से वैभव सूर्यवंशी को उनकी जगह पर मौका दिया गया था. 

संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी को लेकर पैदा हुआ भ्रम 

इंडियन क्रिकेट टीम में वैभव सूर्यवंशी को संजू सैमसन को हटाकर मौका दिया गया था. इसको लेकर अब कई बड़े खुलासे हुए हैं, दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, गौतम गंभीर और टीम प्रबंधन बीसीसीआई और चयनकर्ताओं के सहमति के साथ संजू को इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम मैच तक प्लेइंग-11 में खिलाने का प्लान बना चुकी थी, लेकिन बाहरी दवाब के कारण सूंज को प्लान से हटकर पहले ही ड्रॉफ कर दिया गया और वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ उतार दिया गया. इससे भारतीय क्रिकेट फैंस में संजू सैमसन को बाहर करने और वैभव सूर्यवंशी को मौका देने के बाद भ्रम की स्थिति पैदा हो गई. 

इससे साफ हो गया कि, वैभव सूर्यवंशी को अप्रत्यक्ष बाहरी दबाव के कारण टीम में जल्दी मौका दिया गया. लेकिन रिपोर्ट में साफ नहीं किया गया है कि, संजू सैमसन को हटाकर वैभव सूर्यवंशी को खिलाने का दबाव किसने बनाया, और न ही बीसीसीआई, चयनकर्ताओं या टीम प्रबंधन ने आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट किया है कि उन्होंने अपनी रणनीती बदलकर ऐसा क्यों किया. 

संजू और वैभव का हालिया प्रदर्शन 

संजू सैमसन ने आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के पहले मैच में 5 और दूसरे मैच में 0 रन बनाए थे. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में उन्होंने 1 रन बनाया. इसके बाद संजू को ड्रॉप कर दिया गया. इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में उन्हें मौका मिला और उन्होंने 27 रनों की पारी खेली. वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों में 42 रन बनाए. उनके बल्ले से दूसरे, तीसरे और चौथे टी20 में क्रमश: 14, 13 और 15 रन निकले थे. टीम इंडिया और कोच गौतम गंभीर और मैनेजमेंट के द्वारा संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी के साथ किए गए इस व्यवहार से भारत समते दुनिया भर के कुछ पूर्व क्रिकेटर नाखुश नजर आए थे.

संजू सैमसन का क्रिकेट करियर

फ़ॉर्मेटअवधिमैचपारीनाबादरनसर्वोच्च स्कोरऔसतस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतकचौकेछक्के
ODI2021–231614551010856.799.6133422
T20I2015–66585143211127.0156.03611986

ये भी पढ़ें : ‘ये बुरी खबर है, कोच का काम…’ विराट कोहली और गौतम गंभीर की तकरार पर पूर्व क्रिकेटर का बयान, रोहित का नाम लेकर उठाए सवाल

हो गया खुलासा! संजू सैमसन को ड्रॉप कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों दिया गया हड़बड़ी मौका, सिर्फ एक रिपोर्ट से सब हुआ साफ





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button