Sport : 'उसे धरती से जमीन पर लाओ…' वैभव सूर्यवंशी पर एबी डिविलियर्स का बड़ा बयान, गौतम गंभीर को दे डाली ये अहम सलाह #INA

Vaibhav Sooryavanshi : टीम इंडिया का आयरलैंड में दो टी20 मैचों की सीरीज हारनी पड़ गई. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ भी 5 मैचों की सीरीज में भारत का सूपड़ा-साफ हो गया. टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार दो सीरीज में क्लीन स्वीप होने के बाद टीम इंडिया पर कई लोगों ने सवाल उठाए. वहीं कुछ फैंस और क्रिकेट के जानकारों में वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी सवाल उठाए. अब साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर और दाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने इशारों-इशारों में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इनडायरेक्टली गौतम गंभीर से वैभव सूर्यवंशी को चेतावनी देने की बात कही है. 

साउथ अफ्रीका पूर्व स्टार क्रिकेटर ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा है कि, आईपीएल में लगातार रनों का अंबार लगाने के वाले खिलाड़ियों को फिर से जमीन पर लाया जाए. ऐसा करने से बहुत सारी बातें होंगी और गौतम गंभीर पर सबकी निगाहें और उंगलियां उठेंगी. उन्होंने और क्या कहा है, आइए इसके बारे में जानते हैं.

एबी डिविलियर्स ने दिया बड़ा बयान 

एबी डिविलियर्स ने कहा कि, ‘उन्हें इस टीम के भविष्य की दिशा तय करने की जिम्मेदारी लेनी होगी. उनके पास इसके लिए सभी योग्यताएं हैं. शायद यह एक तरह से सबक सीखने के लिए बुरा नहीं था. आईपीएल में इतने रन बनाने वाले खिलाड़ियों को थोड़ा जमीन पर वापस लाना जरूरी है. उन्हें यह समझने दें कि ये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट है. यहां कमजोरी की कोई गुंजाइश नहीं है. आईपीएल में हमेशा एक या दो गेंदबाज ऐसे होते हैं जिनके खिलाफ आपको लगता है कि आप रन बना सकते हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छिपने की कोई जगह नहीं होती, इसलिए आपको एक या दो गियर से अधिक की जरूरत होती है. आप हमेशा पांचवें गियर में बल्लेबाजी नहीं कर सकते’.

गंभीर को लेकर डिविलियर्स ने बोली बड़ी बात 

एबी डिविलियर्स ने आगे बात करते हुए कहा कि, ‘भारत को 4-0 से हारते देखना बहुत मुश्किल था. मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी, लेकिन अनुभव की कमी को देखते हुए यह पूरी तरह अप्रत्याशित भी नहीं था. यही वह शब्द है जो मेरे दिमाग में आता है. ऐसी स्थिति में नेतृत्व और भी महत्वपूर्ण हो जाता है. मुझे पता है कि बहुत से लोग गौतम गंभीर पर उंगली उठा रहे हैं. यह सिर्फ उनकी गलती नहीं है. उनकी भी इसमें बड़ी भूमिका है लेकिन आपको उस टीम की संरचना को लेकर धैर्य रखना होगा’.

वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड दौरे पर प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी टी20 मैच में संजू सैमसन की जगह डेब्यू करने का मौका मिला था. वैभव ने टीम इंडिया के लिए तीन मैच खेले थे. इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों में उन्होंने 42 रन बनाए. उनके बल्ले से दूसरे, तीसरे और चौथे टी20 में क्रमश: 14, 13 और 15 रन निकले थे. इसके बाद उन्हें पांचवें टी20 मुकाबले से ट्रॉप कर दिया गया था.

अब जिम्बाब्वे दौरे पर दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी

भारतीय टीम अब जिम्बाब्वे के दौरे पर जाएगी, जहां वो 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी. इस सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई से होने वाली है. इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को 23 जुलाई को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से मुकाबला खेलते हुए नजर आ सकते हैं. टीम में प्रभसिमरन सिंह भी शामिल हैं, जिन्हें मौका वैभव की जगह मौका दिया जा सकता है.

ये भी पढ़ें : हो गया खुलासा! संजू सैमसन को ड्रॉप कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों दिया गया हड़बड़ी मौका, सिर्फ एक रिपोर्ट से सब हुआ साफ

'उसे धरती से जमीन पर लाओ…' वैभव सूर्यवंशी पर एबी डिविलियर्स का बड़ा बयान, गौतम गंभीर को दे डाली ये अहम सलाह





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button