Sport : Explainer: अर्जेंटीना-इंग्लैंड फीफा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल को क्यों कहा 'फॉकलैंड वॉर'? जानें वो 5 विवाद जो हमेशा रहेंगे याद #INA

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच खेला गया दूसरा सेमीफाइनल मैच तनावपूर्ण और बेहद रोमांचक होने के कारण फुटबॉल इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया. इंग्लैंड के खिलाफ इस सेमीफाइनल मैच में अर्जेंटीना 85 मिनट तक 1-0 से पिछड़ने के बाद लगातार 2 गोल कर जीत हासिल की और फाइनल में अपनी जगह बनाई. अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी इस मैच में काफी आक्रामक नजर आए और उनकी इंग्लैंड के बेलिंघम से तीखी बहस भी हुई. इंग्लैंड के खिलाड़ी मेसी को गोल करने से रोकने की रणनीति के साथ उतरे थे. इंग्लिश खिलाड़ियों ने मेसी को हर तरह से घेरे रखा, लेकिन दिग्गज मेसी ने खेल के आखिरी कुछ मिनटों में 2 असिस्ट कर अपनी टीम अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचाया. इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच ने एक बार फिर से दोनों टीमों के पुराने इतिहास की याद दिलाई. मैच खत्म होने के बाद भी मैदान पर गहमागहमी बना रहा. फैंस सोशल मीडिया पर इस मैच की तुलना ‘फॉकलैंड वॉर’ से करने लगे, तो चलिए जानते हैं कि इंग्लैंड और अर्जेंटीना के इस सेमीफाइनल मैच में ऐसा कौन-कौन सा विवाद हुआ जो लंबे वक्त तक याद रखा जाएगा.

अर्जेंटीना के एंजो फर्नांडीज की कोहनी मारने से शुरुआती मिनटों में खड़ा हुआ विवाद

अर्जेंटीना और इंग्लैंड के इस सेमीफाइनल मैच की शुरुआत ही बेहद आक्रामक और हिंसक अंदाज में हुई, जिसके बाद से ही इस बात की संभावना बढ़ गई थी कि यह मैच काफी तनावपूर्ण होने वाला है. अभी सिर्फ 3 मिनट का ही खेल हुआ था, तभी गेंद छीनने के प्रयास में अर्जेंटीना के मिडफील्डर एंजो फर्नांडीज की कोहनी इंग्लैंड के एलियट एंडरसन के चेहरे पर लगी. एंडरसन दर्द से कराहते हुए मैदान पर गिर पड़े, जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी भड़क गए और फिर मैच में गहमागहमी शुरू हो गई. इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने एंजो फर्नांडीज को घेर लिया. देखते ही देखते दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे को धक्का देने लगे. मैच इतना हिंसक हो गया कि इसे काफी देर तक रोकना पड़ा. इस शुरुआती विवाद ने पूरे मैच को बेहद ही आक्रामक बना दिया. इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने लियोनेल मेसी को शारीरिक रूप से निशाना बनाने और पूरे मैच में हर तरफ से घेरकर रखने का आक्रामक रुख अपनाया. 

लियोनेल मेसी और जूड बेलिंघम के बीच तीखी बहस

इसके बाद पहले हाफ में लियोनेल मेसी और इंग्लैंड के युवा स्टार जूड बेलिंघम के बीच भी तीखी नोकझोंक हुई, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया. दोनों खिलाड़ियों को मैदान पर एक-दूसरे के करीब आकर बहस करते हुए देखा गया. मेसी काफी आक्रामक नजर आ रहे थे और उन्हें बेलिंघम को बेहद गुस्से में सिर हिलाकर नकारते हुए देखा गया था. माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया था कि एक समय ऐसा लगा कि दोनों के बीच आपस में झड़प न हो जाए. हालांकि, मैच के बाद बेलिंघम ने इस विवाद पर लगाम लगाने की कोशिश की. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी, बल्कि वे दोनों रेफरी द्वारा दिए गए एक फाउल के फैसले पर अपनी-अपनी टीम का पक्ष रख रहे थे. बेलिंघम ने कहा कि, जब उन्होंने एक फाउल की शिकायत की, तो मेसी ने पलटकर अपने ऊपर हुए फाउल की बात कही, जिस पर बेलिंघम ने मजाकिया लहजे में कहा कि ‘आप इतने मजबूत हैं कि इस तरह की चुनौती झेल सकें. 

यह भी पढ़ें:  एमएस धोनी बनेंगे CSK के हेड कोच? IPL 2027 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर. अश्विन ने दिया बड़ा बयान

Explainer: अर्जेंटीना-इंग्लैंड फीफा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल को क्यों कहा 'फॉकलैंड वॉर'? जानें वो 5 विवाद जो हमेशा रहेंगे याद





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button