Sport : IND vs ENG 2nd T20: इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया पहले करेगी बैटिंग, दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव #INA

IND vs ENG 2nd T20: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जा रहा है. इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी टीम इंडिया पहले बैटिंग करेगी. दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में बदलाव हुआ है. इंग्लैंड की टीम 2 बदलाव के साथ उतरी है. वहीं टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ है. केएल राहुल आज नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह ईशान किशन को मौका मिला है.
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले पर क्या बोले कप्तान हैरी ब्रूक?
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग के फैसला पर कहा, “हम आज पहले गेंदबाज़ी करेंगे. पिच पर घास अच्छी तरह से फैली हुई है. तो उम्मीद है कि हमें शुरुआत में थोड़ी सीम मूवमेंट और स्विंग मिलेगी.” क्या आप यहां कुछ अलग करना चाहते हैं इस सवाल पर ब्रूक ने कहा, “मुझे लगता है कि बस थोड़ा बेहतर खेलना है. मैंने हमेशा कहा है कि हम कभी भी खेल से बाहर नहीं होते और मुझे लगता है कि हमने पिछले मैच में बहुत अच्छी टक्कर दी थी. मैच को इतने आगे तक ले जाना टीम के खिलाड़ियों की शानदार कोशिश थी और हाx, बस वैसी ही कोशिश आगे भी जारी रखनी है. साकिब महमूद और गस एटकिंसन की जगह जोश टंग और लियाम डॉसन आए हैं.”
टीम इंडिया की प्लेइंग में हुआ एक बदलाव
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के दौरान कहा, “हम भी पहले गेंदबाजी ही करते. अच्छा खेल रहे हैं और बहुत खुश हैं. पिछला मैच बहुत बढ़िया रहा था, उम्मीद है आज भी वैसा ही खेलेंगे. हमने अच्छी शुरुआत की और तेज गेंदबाजों को अच्छा करते देखना बहुत अच्छा लगा. यहां की यादें बहुत अच्छी हैं. हमारी टीम में एक बदलाव है. केएल राहुल बीमार हैं और उनकी जगह ईशान आए हैं.”
🚨 Toss Update from Cardiff 🚨
England have won the toss and elected . field first against #TeamIndia
Updates ▶️ https://t.co/2Z0BQOPWjC #ENGvIND pic.twitter.com/Xoabf9IWhV
— BCCI (@BCCI) July 16, 2026
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
भारतीय टीम की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा.
इंग्लैंड की प्लेइंग 11: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, साकिब महमूद.
Here’s a look at #TeamIndia’s Playing XI for the 2️⃣nd ODI in Cardiff 🙌
𝗡𝗼𝘁𝗲: KL Rahul was unavailable for selection due . illness.
Updates ▶️ https://t.co/2Z0BQOPWjC #ENGvIND pic.twitter.com/xHpfa2RqWW
— BCCI (@BCCI) July 16, 2026
यह भी पढ़ें: Explainer: अर्जेंटीना-इंग्लैंड फीफा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल को क्यों कहा ‘फॉकलैंड वॉर’? जानें वो 5 विवाद जो हमेशा रहेंगे याद
IND vs ENG 2nd T20: इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया पहले करेगी बैटिंग, दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,