यूपी – Unnao: चाकलेट का लालच देकर मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, शोर मचाने पर बच्ची को छोड़कर भाग निकला – INA

मोहान नगर पंचायत के एक मोहल्ला निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बुधवार देर शाम मोहल्ले का रहने वाला दिलशाद पांच साल की बेटी को चाकलेट दिलाने का झांसा देकर खेत में ले गया। वहां बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर बच्ची को छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पॉक्सो एक्ट, छेड़छाड़, दुष्कर्म की कोशिश सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



Credit By Amar Ujala

Back to top button