खबर शहर , Agra News: डाैकी से किशोर लापता, पिता ने जताई अनहोनी की आशंका – INA

फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के गांव नगला विसे से बुधवार शाम 15 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी सुराग न मिलने पर परिजन अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं। पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से किशोर की तलाश में जुटी है।


गांव नगला विसे निवासी राकेश पुत्र गोकुल सिंह ने बृहस्पतिवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार शाम करीब पांच बजे उनका पुत्र अजय (15) किसी के बुलाने पर घर से कहीं चला गया। वापस नहीं लौटा। परिजन ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। राकेश ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे अजय का किसी दूसरे व्यक्ति के मोबाइल फोन से कॉल आया था। उसने बताया कि वह ट्रेन में है। इसके बाद दोबारा संपर्क नहीं हो सका। बेटे के लापता होने से परिजन किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं। पुलिस ने पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अन्य माध्यमों से किशोर की तलाश की जा रही है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button