Sport : 'वो दबाव नहीं, सम्मान का हकदार है..' रोहित के संन्यास की खबरों पर फूटा पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा, गंभीर-अजीत को लिया आड़े हाथ #INA

Rohit Sharma : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा के वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की खबरें सामने आ रही हैं. तमाम रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे वनडे मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को अलविदा कह देंगे. ये मुकाबला उनका अंतिम वनडे मुकाबला होने वाला है.

रोहित शर्मा के संन्यास की खबरें सामने आने के बाद अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बड़ा बायन दिया है.उन्होंने रोहित शर्मा के वनडे से संन्यास लेने पर गौतम गंभीर और अजीत अगरकर को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने इस बारे में बात करके क्या कहा है, आइए इसके बारे में जानते हैं. 

मोहम्मद कैप ने दिया रोहित शर्मा पर बड़ा बायन 

मोहम्मद कैफ ने कहा कि, ‘मुझे समझ नहीं आ रहा कि गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर रोहित शर्मा पर रिटायर होने का दबाव क्यों डाल रहे हैं. एक कप्तान जिसने भारत को लगातार आईसीसी ट्रॉफी जिताई हैं, वो दबाव का नहीं, बल्कि सम्मान का हकदार है. अगर रोहित शर्मा में अभी भी भारत के लिए 2027 का ODI वर्ल्ड कप जीतने की भूख है, तो उन्हें खेलने का मौका मिलना चाहिए. उम्र कभी भी अकेली शर्त नहीं होनी चाहिए. अगर क्रिस्टियानो रोनाल्डो 41 साल की उम्र में भी अपने देश को सबसे ऊंचे लेवल पर रिप्रेजेंट कर सकते हैं, तो रोहित शर्मा को एक और वर्ल्ड कप जीतने की इजाज़त क्यों नहीं मिलनी चाहिए?

रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर कोच का बयान

इसके इतर टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि रोहित शर्मा संन्यास नहीं लेने वाले हैं. सितांशु कोटक ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच के बाद इस बारे में बात की है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.  

सितांशु कोटक ने कहा कि, ‘मुझे नहीं लगता कि रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ी पर किसी तरह का कोई दवाब होगा. वह इससे काफी आगे के बल्लेबाज हैं. हां, उन्होंने शुरुआती 2 मैचों में रन नहीं किए, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इससे कोई फर्क पड़ने वाला है.”

टीम इंडिया अपना अगला मैच 19 जुलाई को अपना अगला और इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे मैच खेलने वाली है. इस मैच में रोहित शर्मा खेलते हुे नजर आएंगे. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और रिपोट्स के अनुसार रोहित शर्मा के माता-पिता भी लंदन के लॉर्ड्स में उनका मुकाबला देखने के लिए पहुंचे हैं.

रोहित शर्मा का क्रिकेटर करियर

फॉर्मेटमैचपारीनॉट आउटरनसर्वोच्च स्कोरऔसतस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतकचौकेछक्के
टेस्ट6711610430121240.6057.10121847388
वनडे287279371175726448.6092.8033621109364
टी20 अंतरराष्ट्रीय159151194231121*32.00140.90532383205

ये भी पढ़ें : ‘अब सब कुछ क्लियर हो गया…’ विराट और गंभीर के रिश्ते पर कोच ने की पूरी तस्वीर साफ, खुद सामने आकर बताई पूरी बात

'वो दबाव नहीं, सम्मान का हकदार है..' रोहित के संन्यास की खबरों पर फूटा पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा, गंभीर-अजीत को लिया आड़े हाथ





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button