Sports- FIFA World Cup: पहली बार विजेता को ट्रॉफी और मेडल के साथ दी जाएगी चैंपियनशिप अंगूठी, क्या है इसकी खासियत? -#INA

फीफा विश्व कप 2026 के विजेताओं को इस बार ऐतिहासिक प्रतिष्ठित ट्रॉफी और गोल्ड मेडल के साथ-साथ विशेष रूप से तैयार किए गए चैंपियनशिप रिंग्स भी दिए जाएंगे। फीफा की वेबसाइट के अनुसार, यह पहला मौका है जब फीफा के किसी टूर्नामेंट में इस तरह का सम्मान दिया जा रहा है। अमेरिकी खेल जगत की एक पुरानी और ऐतिहासिक परंपरा से प्रेरित होकर यह कदम उठाया गया है। स्पेन और अर्जेंटीना के बीच न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले के बाद विजेता टीम को ये अंगूठी पहनाई जाएगी। खिताबी मुकाबला भारतीय समयानुसार, रविवार देर रात 12:30 बजे से शुरू होगा। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button