UP News: अनुशासन सबसे बड़ी पूंजी, कांवड़ यात्रा के दौरान हुड़दंगी से बचने की CM योगी की अपील – INA

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग आज आस्था की वकालत करते रहे हैं, ये लोग 2017 के पहले जय श्रीराम बोलने पर लाठियां मारते थे, गोली चलाते थे, कावंड़ यात्रा को प्रतिबंधित किया करते थे. कांवड़ यात्रा के दौरान हुड़दंगी से बचने की अपील करते हुए सीएम योगी ने कहा कि अनुशासन हमारी सबसे बड़ी पूंजी होनी चाहिए, छोटी-छोटी बातों को लेकर कहीं पर भी हुड़दंगी नहीं होनी चाहिए.

शामली में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “अब जब कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है, मैं सभी कांवड़ संघों से विनम्र अपील करूंगा . जीवन में धैर्य और अनुशासन हमारी सबसे बड़ी पूंजी होनी चाहिए, छोटी-छोटी बातों को लेकर कहीं हुड़दंगी नहीं होनी चाहिए. अगर कहीं कोई हुड़दंगी, या अनुशासनहीनता होगी तो इस प्रकार के दृश्य को विरोधी नोट करके रखेंगे, और फिर कांवड़ यात्रा को पहले की तरह येन-केन-प्रकारेण अन्य जगहों से दबाव बनाने की कोशिश करेंगे.” उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई गलत व्यक्ति बीच आकर उपद्रव करने की कोशिश करता है तो उसे पहले ही बाहर कर दीजिए.

अपनी मर्यादा को समझना होगाः CM योगी

उन्होंने आगे कहा, “कांवड़ यात्रा के लिए सरकार उनकी सुरक्षा, सुविधा और उनकी भक्ति को साकार करने को लेकर हर तरह का सहयोग कर रही है. यही डबल इंजन की सरकार है जो आस्था का सम्मान कर रही है, पुष्प वर्षा करती है, लेकिन हम लोगों को अपनी मर्यादा को समझना होगा.”

विपक्ष का नाम लिए बगैर मुख्यमंत्री ने कहा, “आज जो लोग आस्था की वकालत करते दिख रहे हैं, ये वही लोग हैं जो 2017 के पहले जय श्रीराम बोलने पर लाठियां मारते थे, गोली चलाते थे, कावंड़ यात्रा को प्रतिबंधित किया करते थे, कृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन को रोकते थे, रामनवमी की शोभायात्रा नहीं निकलने देते थे, धार्मिक स्थलों की संपत्ति पर कब्जा करते थे.”

कहीं भी हुड़दंगई नहीं होः CM योगी

उन्होंने कहा कि आज कांवड़ यात्रा को कोई रोकता नहीं है. प्रशासन उनकी सेवा के लिए है. मैं कभी कांवड़ संघों सें यह अपील करूंगा कि याद रखना हम सब श्रीराम के वंशज हैं, भोलेशंकर के भक्त हैं. छोटी-छोटी बातों को लेकर कहीं भी हुड़दंगई नहीं होनी चाहिए.

कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोग डेमोग्राफी बदल रहे थे. ये लोग जिन्ना के उपासक हैं इसलिए पलायन हो रहा था. ये लोग जिन्ना के अनुयायी हैं. ये लोग आपको बांटेंगे.” उनका कहना है कि कैराना और कांधला का पलायन एक शरारत के तहत यहां डेमोग्राफी को बदलने की कोशिश हो रही थी.

उत्तर प्रदेश के माफियाओं के सफाए पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने कहा था कि माफिया जेल में होगा. पहले नौकरी का सिडिकेंट सैफई से चलता था.

प्रदेश में बिजली का जिक्र करते हुए सीएम आदित्यनाथ में कहा कि आज से 10 साल पहले आप बिजली के लिए तरसते थे. लेकिन आज बिजली हर शहर में पहुंच गई है और लगातार बिजली आ रही है. सपा-बसपा की सरकार में 29 चीनी मिलें बंद हो गई थीं. इन लोगों ने चीनी मिलों को बेच दिया. लेकिन आज उत्तर प्रदेश में 122 चीनी मिलें चल रही हैं.

अनुशासन सबसे बड़ी पूंजी, कांवड़ यात्रा के दौरान हुड़दंगी से बचने की CM योगी की अपील


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button