Sport : रोहित शर्मा की जगह लेने को तैयार बैठा है ये बल्लेबाज, पिछले 3 मैचों में लगा चुका है 2 शतक, उम्र है सिर्फ 24 साल #INA

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा से जुड़ी एक खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है. रिपोर्ट्स के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि इंग्लैंड के साथ खेली जा रही वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला रोहित शर्मा का आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है. जी हां, सिलेक्टर्स अब उन्हें वर्ल्ड कप 2027 के प्लान में नहीं देख रहे हैं और वह युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं, जो लंबे वक्त से प्रदर्शन करके अपनी दावेदारी पेश कर रहा है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताते हैं, जो रोहित शर्मा के जाने के बाद एकदिवसीय स्क्वाड में 

रोहित शर्मा का तीसरा वनडे हो सकता है आखिरी

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के बीच रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की खबर सामने आई. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड सीरीज खत्म होने के बाद रोहित शर्मा टीम इंडिया के आगे के प्लान का हिस्सा नहीं होंगे. टीम इंडिया के सिलेक्टर्स ने पिछले हफ्ते हेड कोच गौतम गंभीर के साथ रोहित शर्मा से बात की और आगे का प्लान बताया. सिलेक्शन कमेटी यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों को वनडे में मौका देना चाहती है, जो टीम में आने के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे हैं.

इस बात से यह साफ होता है कि सेलेक्शन कमेटी 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए शर्मा को टीम में शामिल करने पर विचार नहीं कर रही है. हालांकि, फिटनेस पर काम करने के बाद रोहित खेलना जारी रखना चाहते थे.

यशस्वी जायसवाल ने 3 मैचों में लगाए हैं 2 शतक

वैसे तो ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जो आने वाले समय में रोहित शर्मा की भारत की वनडे टीम में जगह ले सकते हैं. मगर, इस लिस्ट में यशस्वी जायसवाल का नाम सबसे ऊपर आता है. यशस्वी जायसवाल एक कमाल के बल्लेबाज हैं और उन्होंने अपनी काबिलियत कई बार साबित की है. उन्होंने पिछले 3 वनडे मैचों में 2 शतक लगाए हैं. इसमें विशाखापट्टनम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 116* रनों की शतकीय पारी खेली और फिर अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई में उनका दूसरा वनडे शतक आया, जब उन्होंने 110 रनों की शतकीय पारी खेली.

गौर करने वाली बात ये भी है कि यशस्वी अगर भविष्य में भारत के लिए शुभमन गिल के साथ मिलकर ओपनिंग करते हैं, तो टीम इंडिया को लैफ्ट हैंड और राइट हैंड का कॉम्बिनेशन भी मिल जाएगा. वहीं, यशस्वी जायसवाल ने अब तक भारत के लिए 6 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 71.25 के औसत और 97.60 की स्ट्राइक रेट से 285 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 2 शतक लगाए.

रोहित शर्मा की 5 पारियों का हाल

इंग्लैंड के साथ खेली जा रही वनडे सीरीज के शुरुआती 2 मैचों में रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला. वह पहले मैच में 21 गेंद खेलकर 11 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, दूसरे मैच में 47 गेंद पर 26 रन की पारी खेलकर विकेट गंवा बैठे. वाकई अनुभवी खिलाड़ी की ओर से काफी निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला. वहीं, इससे पहले भारत ने अफगानिस्तान के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें पहले मैच में 16, दूसरे में 48 और तीसरे में 79 रन की पारी खेली थी.

रोहित के ODI आंकड़े

रोहित शर्मा भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं. वह एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 3 डबल सेंचुरी बनाई हैं. उन्होंने ऐसे कई कारनामे किए हैं और ऐसे कई रिकॉर्ड बनाए हैं, जिनका सालों तक बरकरार रहना तय ही है. भारत के लिए अब तक 287 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 279 पारियों में 48.58 के औसत और 92.77 की स्ट्राइक रेट 11757 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 33 शतक और 3 दोहरे शतक लगाए हैं. वहीं, 62 अर्धशतक भी लगाए हैं.

ये भी पढ़ें: विराट कोहली या जो रूट नहीं…. ये भारतीय है सबसे बड़ा चेज मास्टर, क्रिकेट फैंस को जरूर पता होना चाहिए नाम

रोहित शर्मा की जगह लेने को तैयार बैठा है ये बल्लेबाज, पिछले 3 मैचों में लगा चुका है 2 शतक, उम्र है सिर्फ 24 साल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button