Sport : EXPLAINER: क्या सचमुच रिटायर होने पर मजबूर हैं रोहित शर्मा? BCCI के मना करने के बाद भी क्यों जारी है चर्चा… #INA

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की रिटायरमेंट की रिपोर्ट्स से सोशल मीडिया भरा पड़ा है. रिपोर्ट्स के हवाले से खबर सामने आई थी कि लॉर्ड्स में खेला जाने वाला वनडे मैच रोहित के करियर का आखिरी वनडे होगा. मगर, फिर बीसीसीआई की ओर से बयान जारी किया गया है कि ऐसा नहीं होने वाला है और लॉर्ड्स वनडे रोहित का आखिरी मैच नहीं होगा. हालांकि, इसके बाद अभी भी फैंस को चिंता है कि ऐसा हो सकता है कि इसके बाद उन्हें ड्रॉप कर दिया जाए. तो आइए इस आर्टिकल में बताते हैं कि कब, कहां से और क्या-क्या बयान सामने आ रहे हैं…
रिपोर्ट में सामने आई रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की बात
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के बीच रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की रिपोर्ट्स ने फैंस की चिंता बढ़ा दी. रिपोर्ट्स के हवाले से खबर सामने आई कि इंग्लैंड के साथ खेली जा रही सीरीज खत्म होने के बाद रोहित शर्मा टीम इंडिया के आगे के प्लान का हिस्सा नहीं होंगे और इस खबर ने आते ही सनसनी मचा दी.
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टीम इंडिया के सिलेक्टर्स ने पिछले हफ्ते हेड कोच गौतम गंभीर के साथ रोहित शर्मा से बात की और आगे का प्लान बताया. सिलेक्शन कमेटीयुवा खिलाड़ियों को वनडे में मौका देना चाहती है, जो टीम में आने के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे हैं. इस बात से यह साफ होता है कि सेलेक्शन कमेटी 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए शर्मा को टीम में शामिल करने पर विचार नहीं कर रही है. हालांकि, फिटनेस पर काम करने के बाद रोहित खेलना जारी रखना चाहते थे.
🚨 NO ROHIT SHARMA FOR WORLD CUP. 🚨
– Lord’s could be Rohit’s final ODI as the selectors have conveyed him he’s not part of the 2027 World Cup plans. (Express Sports). pic.twitter.com/7Mg7Cki2TV
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 16, 2026
बीसीसीआई की तरफ से सामने आया बयान
लगातार क्रिकेट के गलियारों में रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों के बीच बीसीसीआई ने बयान जारी कर दिया. जी हां, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने साफतौर पर कहा है कि लॉर्ड्स वनडे रोहित के करियर का आखिरी वनडे नहीं होने वाला है और वह टीम का हिस्सा बने रहेंगे.
देवजीत सैकिया ने PTI से खास बातचीत में कहा, ‘रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर मीडिया में काफी अटकलें लगाए जा रहे हैं. मैं जोर देकर कहना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हो रही है कि रोहित रविवार को लॉडर्स पर अपना आखिरी मैच खेलेगा. रोहित भारतीय वनडे टीम का नियमित सदस्य है और जब तक टीम की योजनाओं का हिस्सा है, देश के लिए खेलता रहेगा. दूसरे शब्दों में, लॉडर्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं है.’
अभी भी फैंस को है टेंशन
भले ही बीसीसीआई ने क्लीयर कर दिया है कि लॉर्ड्स वनडे मैच रोहित शर्मा का आखिरी वनडे नहीं होगा. मगर, इस बीच सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ का कहना है कि बीसीसीआई ने बयान इसलिए दिया है, ताकि लगातार हो रही चर्चा खत्म हो सके. वहीं, कुछ का कहना है कि संभव है कि लॉर्ड्स वनडे उनका आखिरी न हो, लेकिन सिलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट रोहित को अब वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए नहीं देख रहे हैं, जिसकी वजह से वह टीम से बाहर हो सकते हैं.
रोहित शर्मा के पेरेंट्स के आने की है खबर
रिपोर्ट्स की मानें, तो रोहित शर्मा के माता-पिता लंदन पहुंच चुके हैं और वह भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे मैच के दौरान स्टैंड्स में मौजूद रहेंगे. ये बात किसी से छिपी नहीं है कि रोहित के माता-पिता को कम ही स्टेडियम में देखा जाता है. ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स का मानना है कि हिटमैन के माता-पिता का लंदन पहुंचना, कहीं रोहित को फेयरवेल देने का इशारा तो नहीं.
अजीत अगरकर भी पहुंचे हैं लंदन
कुछ रिपोर्ट्स सामने आई कि मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर लंदन में टीम इंडिया के होटल पहुंच चुके हैं. इससे यह चर्चा और तेज है कि रोहित अपने करियर को यादगार अंदाज में अलविदा कह सकते हैं. फैंस का कहना है कि रोहित वर्ल्ड कप तक 40 साल के हो जाएंगे. फैंस को यह डर भी है कि उनकी मौजूदा फॉर्म उन्हें लॉर्ड्स में करियर के आखिरी मैच की ओर धकेल सकती है.
रोहित शर्मा के वनडे रिकॉर्ड
रोहित शर्मा भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं. भारत के लिए अब तक 287 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 279 पारियों में 48.58 के औसत और 92.77 की स्ट्राइक रेट 11757 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 33 शतक और 3 दोहरे शतक लगाए हैं. वहीं, 62 अर्धशतक भी लगाए हैं. बताते चलें,
रोहित शर्मा ने सबसे पहले 29 जून 2024 को भारत के टी20 विश्व कप जीतने के तुरंत बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की. इसके बाद उन्होंने 7 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से भी रिटायरमेंट का ऐलान किया.
रोहित शर्मा के 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड
1. वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज है. हिटमैन ने 2014 में ईडन-गार्डन्स श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 264 रन बनाए थे.
2. रोहित शर्मा वनडे में तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं. उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रन, 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रन और 2017 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 208 रन बनाए.
3. रोहित ने 2019 वनडे विश्व कप में 9 मैचों में 5 शतक लगाए और इसी के साथ वह एक विश्व कप में सबसे ज्यादा सेंचुरी बनाने वाले बल्लेबाज बन गए.
4. रोहित शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 5 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने. उन्होंने इस फॉर्मेट में कई मैच जिताऊ पारियां खेलकर भारत को यादगार जीत दिलाई.
5. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 2024 टी20 विश्व कप का खिताब जीता. इसके साथ ही वह एमएस धोनी के बाद भारत को टी20 विश्व कप जिताने वाले दूसरे कप्तान बने.
ये भी पढ़ें: ‘रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली भी संन्यास का ऐलान कर दें…’, पाकिस्तान से आया खून खौलाने वाला बयान
EXPLAINER: क्या सचमुच रिटायर होने पर मजबूर हैं रोहित शर्मा? BCCI के मना करने के बाद भी क्यों जारी है चर्चा…
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,